फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Germany Mannheim Car Driver Attack Updates casualties rescue Terrorist angle news in hindi

Germany Car Attack: जर्मनी के मैनहेम में कार्निवल परेड के दौरान भीड़ में घुसी कार; दो की मौत, कई घायल

Mon, 03 Mar 2025 06:56 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 03 Mar 2025 06:56 PM IST
सार

जर्मनी में एक और संदिग्ध आतंकी हमला होने की खबर है। कार्निवल परेड के दौरान एक  सनकी कार चालक ने भीड़ में कार घुसा दी। इस संदिग्ध हमले में  दो लोगों की मौत होने की खबर है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील की है।

विज्ञापन
Germany Mannheim Car Driver Attack Updates casualties rescue Terrorist angle news in hindi
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जर्मनी के मैनहेम शहर में कार सवार शख्स अपना वाहन लेकर कार्निवल परेड में घुस गया। पुलिस ने बताया कि पश्चिमी जर्मनी में सोमवार को हुई इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए। एक संदिग्ध हमलावर को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपने घरों के अंदर और घटनास्थल से दूर रहने की अपील की है। हमले या हादसे के बारे में पुलिस ने विस्तृत ब्यौरा नहीं दिया है।
विज्ञापन


जर्मनी के मैनहैम में दिनदहाड़े हुई घटना, बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों की तैनाती
पुलिस प्रवक्ता स्टीफन विल्हेम ने एक टेलीविजन चैनल को बताया, यह घटना मैनहेम शहर के मध्य क्षेत्र में परेडप्लाट्ज इलाके में सोमवार दोपहर लगभग 12:15 बजे हुई। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। वारदात की प्रकृति के बारे में उन्होंने अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


लोगों की जान पर खतरा हो सकता है
पुलिस ने फिलहाल यह खुलासा नहीं किया है कि शहर के मध्य में बड़ी संख्या में कानून प्रवर्तन एजेंसियों और सुरक्षाबलों को क्यों तैनात किया गया। एक प्रवक्ता ने कहा, इस घटना के कारण लोगों की जान पर खतरा हो सकता है। बता दें कि मैनहेम की आबादी 3,26,000 है। ये जगह फ्रैंकफर्ट से लगभग 85 किलोमीटर (52 मील) दक्षिण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर आतंकी हमले की धमकी
जर्मनी में इस साल के कार्निवल परेड से पहले पुलिस हाई अलर्ट पर थी। आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कोलोन औ नूर्नबर्ग में होने वाले परेड पर हमले की धमकी दी थी। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed