फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   George Soros threat to democracy, Italian Prime Minister Giorgia Meloni targets anti-Modi American billionaire

Giorgia Meloni: 'सोरोस लोकतंत्र के लिए खतरा; मोदी विरोधी अमेरिकी अरबपति पर इटली की प्रधानमंत्री का निशाना

Sat, 11 Jan 2025 04:11 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 11 Jan 2025 04:11 AM IST
सार

जॉर्ज सोरोस का उदाहरण देते हुए मेलोनी ने कहा कि यह किसी से छिपा नहीं है कि किस तरह वामपंथी विचारधारा वाले अमीर और शक्तिशाली लोग अन्य लोकतंत्र में राजनीतिक हस्तक्षेप में लिप्त रहे हैं।

विज्ञापन
George Soros threat to democracy, Italian Prime Minister Giorgia Meloni targets anti-Modi American billionaire
जियोर्जिया मेलोनी - फोटो : X/GiorgiaMeloni

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जहर उगलने वाले अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस पर इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने कड़ा जुबानी प्रहार किया है। मेलोनी ने कहा कि जॉर्ज सोरोस लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। वह दूसरे देशों के घरेलू राजनीति में हस्तक्षेप करते हैं और अपने पैसे के बल पर राष्ट्रों को अस्थिर करने का काम करते हैं।
विज्ञापन


पिछले साल सोरोस ने अदाणी मुद्दे पर पीएम मोदी पर निशाना साधा था और दावा किया था कि भारत में इस मुद्दे पर लोकतांत्रिक परिवर्तन होगा। 2020 में सोरोस ने अनुच्छेद 370 को हटाने का भी विरोध किया था और कहा था कि मोदी के नेतृत्व में भारत तानाशाही व्यवस्था की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा था कि भारत लोकतांत्रिक देश है लेकिन नरेंद्र मोदी लोकतांत्रिक नहीं हैं। इटली की पीएम की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब यूरोप की राजनीति में कथित हस्तक्षेप के लिए एलन मस्क की आलोचना हो रही है। मेलोनी ने कहा कि मस्क ने यूरोप की राजनीति के बारे में जो कुछ भी कहा है वह किसी भी तरह से लोकतंत्र के लिए खतरा नहीं है, जबकि सोरोस लोकतंत्र के लिए खतरा हैं।
विज्ञापन


सोरोस लोकतंत्र में वामपंथ के हस्तक्षेप का उदाहरण
जॉर्ज सोरोस का उदाहरण देते हुए मेलोनी ने कहा कि यह किसी से छिपा नहीं है कि किस तरह वामपंथी विचारधारा वाले अमीर और शक्तिशाली लोग अन्य लोकतंत्र में राजनीतिक हस्तक्षेप में लिप्त रहे हैं। उन्होंने कहा कि निष्कर्ष यह है कि मस्क लोकतंत्रों के लिए खतरा नहीं हैं, जॉर्ज सोरोस हैं। इसके तुरंत बाद मस्क ने सोशल मीडिया पर कहा, और सोरोस पराजित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने कृत्यों से हमेशा विवादों में रहे हैं सोरोस
सोरोस अपने ओपन सोसाइटी फाउंडेशन के जरिये सुशासन, लोकतंत्र बहाली कार्यक्रम और उदारवादी नीतियां बनाने के लिए मदद का दावा करते हैं, लेकिन उन पर राजनीतिक हस्तक्षेप, सामाजिक अराजकता को बढ़ावा देने, चुनावों में धांधली के लिए धन मुहैया कराने जैसे गंभीर आरोप हैं। हंगरी और रूस जैसे देशों ने उन पर अपनी घरेलू राजनीति में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है, जबकि विश्व स्तर पर दक्षिणपंथी नेता उन्हें राष्ट्रीय संप्रभुता के लिए खतरा मानते हैं। उन पर इमिग्रेशन, सत्ता विरोधी प्रदर्शनों की फंडिंग करके दूसरे संप्रभु देशों को अस्थिर करने के आरोप लगते रहे हैं। यूके में सोरोस को बैंक ऑफ इंग्लैंड को बर्बाद करने वाले के तौर पर जाना जाता है।  


कहा-राजनीतिक दलों को पैसा नहीं दे रहे मस्क
अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इटली की पीएम ने कहा कि लोकतंत्र के लिए समस्या तब उत्पन्न होती है जब धनी लोग अपने संसाधनों का उपयोग करके अन्य देशों के राजनीतिक विकल्पों को प्रभावित करने के लिए दुनियाभर में कुछ राजनीतिक दलों, संघों, संगठनों को धन मुहैया कराते हैं। मस्क ऐसा नहीं कर रहे हैं। लेकिन जॉर्ज सोरोस ने ऐसा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed