फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Generosity: Donated kidney to husbands ex-wife on the third day of her own marriage, American woman sets an example

दरियादिली: शादी के तीसरे दिन पति की पूर्व पत्नी को दान की किडनी, अमेरिकी महिला ने पेश की मिसाल

Fri, 04 Jun 2021 09:24 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 04 Jun 2021 09:24 PM IST
सार

अमेरिका के फ्लोरिडा की एक महिला ने किडनी दान कर मिसाल पेश की है। उसने अपनी खुद की शादी के तीसरे दिन यह कदम उठाया। इसकी चर्चा समूची दुनिया में हो रही है। 

विज्ञापन
Generosity: Donated kidney to husbands ex-wife on the third day of her own marriage, American woman sets an example
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

अमेरिका के फ्लोरिडा की एक महिला ने अपनी शादी के तीसरे ही दिन किडनी दान कर मिसाल पेश की है। उसने किडनी भी किसी और को नहीं बल्कि अपने पति की पूर्व पत्नी को दी। इसके साथ ही उसने अपने पति की तलाकशुदा पत्नी से रिश्ता 'किडनी सिस्टर' का रिश्ता भी बना लिया। 

विज्ञापन


यह वाकया फ्लोरिडा के फोर्ट लॉडर्डाले में हुआ। किडनी दान की है डेबी वी नील स्ट्रिकलैंड ने और पाई है मायलेन ने। डेबी से जिम नाम के व्यक्ति ने हाल ही में शादी की है। जिम का मायलेन से 20 साल पहले ही तलाक हो चुका है। डेबी ने 10 साल तक डेट करने के बाद जिम से शादी की है। 
विज्ञापन


इस दौरान जिम व मायलेन अपने दोनों बच्चों की परवरिश मिलकर किया करते थे। इसी दौरान मायलेन को किडनी की बीमारी हो गई। धीरे-धीरे उसकी हालत बिगड़ती जा रही थी। मायलेन को रिश्तेदारों ने किडनी देना चाही, लेकिन मैच नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब मायलेन की बीमारी के बारे में डेबी को पता चला तो उसने किडनी दान करने की मंशा जताई और मैच होने के बाद उसने जिम से शादी के तीसरे ही दिन मायलेन को किडनी दे दी। 

दोनों की सेहत में सुधार हो रहा है। 

मायलेन का नानी का सुख देने के लिए दान की किडनी
डेबी का यह मिसाल पेश करने का सबसे अहम उद्देश्य यह है कि मायलेन की मौत न हो और उसे जीते जी नानी बनने का सुख मिल जाए। दरअसल जिम और मायलेन की बेटी मां बनने वाली हैं। जब डेबी को यह पता चला तो उसने सोचा कि कहीं ऐसा न हो कि मायलेन की मौत हो जाए और वह नानी बनने के सुख से वंचित रह जाए, इसलिए उसने किडनी दान करने में देर नहीं की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed