फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gaza Ceasefire Israel Hamas Deal US national security advisor Michael Waltz on violation

Gaza Ceasefire: ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोले- हमास के समझौता तोड़ने पर अमेरिका इस्राइल का साथ देगा

Mon, 20 Jan 2025 03:26 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 20 Jan 2025 03:26 AM IST
सार

माइकल वाल्ट्ज ने आगे कहा कि ट्रंप प्रशासन यह सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास करेगा कि हमास फिर कभी फलस्तीनी क्षेत्र पर शासन न कर सके। अगर हमास इस समझौते से मुकरता है और अपना लक्ष्य बदलता है, तो हम इस्राइल को समर्थन देंगे कि वह जो करना चाहे, करे। 

विज्ञापन
Gaza Ceasefire Israel Hamas Deal US national security advisor Michael Waltz on violation
माइकल वॉल्टज - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) माइकल वाल्ट्ज ने रविवार को कहा कि अगर हमास गाजा युद्ध विराम समझौते का उल्लंघन करता है, तो अमेरिका इस्राइल का समर्थन करेगा। वाल्ट्ज ने कहा कि अमेरिका ने इस्राइल को आश्वासन दिया है कि समझौता तोड़ने पर 'हम उनके साथ होंगे।'

विज्ञापन


माइकल वाल्ट्ज ने एक साक्षात्कार में कहा कि इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू इस समझौते को आगे बढ़ाने में इसलिए सहज महसूस कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें अमेरिका पर विश्वास और भरोसा है। उन्होंने कहा कि ट्रंप प्रशासन और उनकी टीम ने नेतन्याहू को स्पष्ट कर दिया है, 'मैं चाहता हूं कि इस्राइल के लोग मेरी बात को ध्यान से सुनें'
विज्ञापन


इस्राइल का समर्थन करेगा ट्रंप प्रशासन
वाल्ट्ज ने आगे कहा कि ट्रंप प्रशासन यह सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास करेगा कि हमास फिर कभी फलस्तीनी क्षेत्र पर शासन न कर सके। उन्होंने कहा, 'हमास कभी भी गाजा पर शासन नहीं करेगा। यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है।' वाल्ट्ज ने आगे कहा कि अगर हमास इस समझौते से मुकरता है और अपना लक्ष्य बदलता है, तो हम इस्राइल को समर्थन देंगे कि वह जो करना चाहे, करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वाल्ट्ज ने यह भी बताया कि वह आशावादी हैं कि ट्रंप प्रशासन अब्राहम समझौते के तहत इस्राइल और सऊदी अरब के बीच सामान्यीकरण समझौते की मध्यस्थता करने में सक्षम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed