फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gaza-bound aid boat carrying Greta Thunberg and other activists diverted to Israel Know all about it

Greta Thunberg Boat Diverted: ग्रेटा थनबर्ग समेत कई कार्यकर्ता नहीं पहुंच पाए गाजा; सहायता नाव इस्राइल डायवर्ट

Mon, 09 Jun 2025 07:29 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 09 Jun 2025 07:29 AM IST
सार

इस्राइल ने गाजा पर अपनी लंबे समय से चली आ रही नौसैन्य नाकाबंदी को हटाने से इनकार कर दिया था। उसकी ओर से इसे और सख्त करने की बात कही गई थी। इसकी वजह बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार की ओर से यह बताई गई थी कि हमास को हथियार आयात करने से रोकने के लिए ऐसा करना जरूरी है।

विज्ञापन
Gaza-bound aid boat carrying Greta Thunberg and other activists diverted to Israel Know all about it
Greta Thunberg - फोटो : ANI

विस्तार

ग्रेटा थनबर्ग और अन्य कार्यकर्ताओं को लेकर गाजा जा रही सहायता नाव को इस्राइल की ओर मोड़ दिया गया। विदेश मंत्रालय ने 'एक्स 'पर एक पोस्ट में कहा कि नाव सुरक्षित रूप से इस्राइली तटों की ओर बढ़ रही है। यात्रियों के अपने देश लौटने की उम्मीद है। दरअसल, फ्रीडम फ्लोटिला गठबंधन ने गाजा पट्टी में मानवीय सहायता पहुंचाने की बीड़ा उठाया था। संगठन की यह यात्रा गाजा पर इस्राइल की नाकाबंदी के विरोध के तौर पर भी देखी जा रही थी। नौका के डायवर्ट होने के बाद संगठन कहा कि कार्यकर्ताओं को इस्राइली बलों की ओर से बंधक बना लिया गया है। उनका अपहरण कर लिया गया है। जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग मैडलीन पर सवार 12 कार्यकर्ताओं में से एक थीं। यह एक सप्ताह पहले सिसिली से रवाना हुई थी।

विज्ञापन


इससे पहले इस्राइल के रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने कहा था कि वे ग्रेटा थनबर्ग और अन्य कार्यकर्ताओं को गाजा पट्टी पहुंचने नहीं देंगे। यह सभी कार्यकर्ता मैडलिन नाम के एक नौका पर सवार थे, जो गाजा की समुद्री नाकेबंदी के बीच मानवीय सहायता पहुंचाने की कोशिश कर रही था।
विज्ञापन


इटली के सिसिली तट से रवाना हुआ सहायता जहाज
जानी-मानी जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग 12 अन्य कार्यकर्ताओं के साथ इस मिशन पर निकली थीं। यह जहाज इटली के सिसिली तट से पिछले रविवार को रवाना हुआ था। इस मिशन का मकसद गाजा में बढ़ती मानवीय संकट की ओर दुनिया का ध्यान आकर्षित करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रांसीसी संसद सदस्य रीमा हसन भी थी नौका पर
नौका में सवार फ्रांसीसी संसद सदस्य रीमा हसन भी हैं, जो फलस्तीनी मूल की हैं। उन्हें पहले ही इस्राइल में घुसने से प्रतिबंधित कर दिया गया है, क्योंकि उन्होंने इस्राइल की फलस्तीन नीति का विरोध किया है। 

हमास में हथियारों की आपूर्ति के लिए गाजा में नाकेबंदी: काट्ज
इस्राइली मंत्री ने कहा था कि गाजा की नाकेबंदी इसलिए की गई है, ताकि हमास को हथियारों की आपूर्ति रोकी जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी उस नाकेबंदी को तोड़ने की कोशिश करेगा तो उसे रोका जाएगा।


मई महीने में एक नाव पर किया गया था ड्रोन हमला
इससे पहले मई में इसी संगठन की एक और नौका को समुद्र में ड्रोन हमले का सामना करना पड़ा था, जिसमें जहाज का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। कार्यकर्ताओं ने इस हमले के लिए इस्राइल को जिम्मेदार ठहराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed