{"_id":"63efb85cd7726b5bda0aadbd","slug":"gayatri-mandir-in-brisbane-hindu-temple-in-australia-gets-threat-calls-asked-to-raise-khalistani-slogans-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Australia: ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिर प्रबंधन को आया धमकी भरा फोन, 'खालिस्तानी' नारे लगाने को कहा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Australia: ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिर प्रबंधन को आया धमकी भरा फोन, 'खालिस्तानी' नारे लगाने को कहा
Fri, 17 Feb 2023 10:58 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, मेलबर्न
पीटीआई, मेलबर्न
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 17 Feb 2023 10:58 PM IST
सार
गायत्री मंदिर के अध्यक्ष जय राम और उपाध्यक्ष धर्मेश प्रसाद को शुक्रवार को अलग-अलग फोन आए, जिसने खुद की पहचान 'गुरुवादेश सिंह' के रूप में बताई और हिंदू समुदाय से खालिस्तान जनमत संग्रह का समर्थन करने की मांग की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया में एक प्रमुख हिंदू मंदिर को धमकी भरा फोन आने के बाद हड़कंप मच गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शख्स ने धमकी देते हुए कहा कि अगर 18 फरवरी को पड़ने वाली महाशिवरात्रि को शांतिपूर्ण तरीके से मनाना चाहते हो तो खालिस्तानी समर्थक नारे लगाओ। ब्रिस्बेन में गायत्री मंदिर को धमकी भरा कॉल ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में कथित रूप से खालिस्तानी समर्थकों द्वारा भारत विरोधी भित्तिचित्रों के साथ तीन हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ किए जाने के बाद आया था।
विज्ञापन
द ऑस्ट्रेलिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, गायत्री मंदिर के अध्यक्ष जय राम और उपाध्यक्ष धर्मेश प्रसाद को शुक्रवार को अलग-अलग फोन आए, जिसने खुद की पहचान 'गुरुवादेश सिंह' के रूप में बताई और हिंदू समुदाय से खालिस्तान जनमत संग्रह का समर्थन करने की मांग की।
विज्ञापन
शख्स ने अपने फोन कॉल के दौरान कहा कि मेरे पास खालिस्तान के संबंध में एक संदेश है ... यदि आप महा शिवरात्रि मनाने की योजना बना रहे हैं .... तो पुजारी से खालिस्तान का समर्थन करने और अपने कार्यक्रम के दौरान पांच बार 'खालिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने के लिए कहें। वहीं इस फोन कॉल के बाद मंदिर प्रबंधन सतर्क हो गया है और वहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
धमकी भरे कॉल के बारे में बात करते हुए, मंदिर के उपाध्यक्ष प्रसाद ने कहा कि धार्मिक स्थलों के प्रति हिंसा सबसे बड़ा अपराध है और हिंदुओं को बिना किसी डर के अपने धर्म का पालन करने में सक्षम होना चाहिए। बाद में मंदिर की जनसंपर्क अधिकारी नीलिमा ने भी कहा कि उन्हें एक अमेरिकी नंबर से कई फोन आए।