फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   G4 countries says, results are needed in reform process in UNSC not debate

यूएनएससी में सुधार की प्रक्रिया पर बोले जी4 देश, बहस नहीं नतीजे प्राप्त करना हो उद्देश्य

Sat, 15 Feb 2020 05:06 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 15 Feb 2020 05:06 AM IST
सार

सुरक्षा परिषद का क्षेत्र बढ़ाने पर जो दे रहे जी4 देशों ने कहा कि यूएनएससी में सुधार के लिए अंतरसरकारी प्रक्रिया लाने का उद्देश्य अंतहीन बहस करना नहीं है बल्कि नई व्यवस्था लाना है।

विज्ञापन
G4 countries says, results are needed in reform process in UNSC not debate

विस्तार

जी4 देशों भारत, ब्राजील, जर्मनी और जापान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सुधार के लिए ठोस कदम उठाने और तत्काल सुधारों को लागू करने पर जोर दिया। सुरक्षा परिषद का दायरा बढ़ाने पर जोर दे रहे चारों राष्ट्रों ने कहा कि अंतरसरकारी वार्ता (आईजीएन) की प्रक्रिया का उद्देश्य नई व्यवस्था बनाना है न कि सिर्फ अंतहीन बहस करते रहना।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र में आईजीएन के दौरान जी4 की ओर से बोलते हुए भारतीय स्थाई प्रतिनिधि सैय्यद अकबरूद्दीन ने कहा कि यूएनएससी की व्यवस्था में सुधारों को तत्काल आगे बढ़ाने को लेकर अधिकतर सदस्य देशों में बढ़ती अधीरता को साफ देखा जा सकता है। ऐसे में हमें उम्मीद है कि यह कवायद अपने प्रयासों को स्पष्ट रूप से निर्देशित करेगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, साथ ही अधिकतर सदस्यों की तरफ से सुरक्षा परिषद के स्थाई और अस्थाई सदस्यों की संख्या बढ़ाए जाने की भावना को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ा जाएगा। किसी भी नए सुधार को लागू करने के लिए जरूरी है कि हम उन पुराने कामों को करना बंद करें जिन्हें हम बदलना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूएनएससी में भारत की स्थायी दावेदारी को मिला पुर्तगाल का समर्थन

यूएनएससी में भारत की स्थायी सीट की दावेदारी को पुर्तगाल का समर्थन मिला है। शुक्रवार को पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ संयुक्त बयान जारी किया। इसमें उन्होंने यूएनएससी में भारत की स्थायी दावेदारी को अपना समर्थन देते हुए कहा कि भारत दुनिया में शक्ति संतुलन के लिए महत्वपूर्ण है। इस पर राष्ट्रपति ने उन्हें धन्यवाद दिया। मालूम हो कि पुर्तगाल के राष्ट्रपति चार दिन के भारत दौरे पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed