{"_id":"5c028bdabdec22419677e6bd","slug":"g-20-donald-trum-and-xi-jinping-will-meet-under-tension-in-economic-relation","type":"story","status":"publish","title_hn":"जी-20 : व्यापारिक रिश्तों में तनाव के बीच मिलेंगे डोनाल्ड ट्रंप व उनके चीनी समकक्ष जिनपिंग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जी-20 : व्यापारिक रिश्तों में तनाव के बीच मिलेंगे डोनाल्ड ट्रंप व उनके चीनी समकक्ष जिनपिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 01 Dec 2018 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व की दो शीर्ष अर्थव्यवस्थाएं अमेरिका और चीन के राष्ट्रपति तनावपूर्ण जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान शनिवार को मुलाकात करेंगे। इससे यह पता चलेगा कि क्या दो शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं के बीच जारी व्यापार युद्ध का कोई समाधान खोजा जा सकता है।
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलान किया हुआ है कि चीन के पास इस संबंध में अमेरिका की बात मानने के लिए जी-20 शिखर सम्मेलन तक का समय है। उन्होंने कहा है कि यदि चीन ने मांगें नहीं मानी तो वह दबाव को और बढ़ा देंगे।
विज्ञापन
इस शिखर सम्मेलन को जलवायु परिवर्तन को रोकने के उपायों पर सर्वसम्मति तय करने में पहले ही परेशानी हो रही है। इसके अलावा यूक्रेन संकट समेत कई अन्य विवादों की भी छाया सम्मेलन पर देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
ट्रंप ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ मुलाकात के बाद शुक्रवार को चीन के साथ समझौते के बारे में कहा, ‘हम काफी मेहनत कर रहे हैं। यदि हम कोई सौदा कर सके तो यह अच्छा होगा। मुझे लगता है कि वे ऐसा चाहते हैं, मुझे लगता है कि हम ऐसा चाहते हैं। हम देखते हैं।’
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग जारी व्यापारिक तनाव के बीच खुद को स्थिर वैश्विक पूंजीवाद के रक्षक के तौर पर पेश कर रहे हैं। शी ने अन्य जी-20 नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं को मजबूती से मुक्त व्यापार को बनाए रखना चाहिए। उन्होंने चीन के बाजार को और खुला करने का भी वादा किया।