फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   fugitive Mehul Choksi Girlfriend Babara Zarabika missing, both of them went from Yacht for date

गर्लफ्रेंड गायब: भगोड़े मेहुल चोकसी के पकड़े जाते ही बबारा जराबिका नदारद, रंगरेलियां मनाने यॉट से गए थे दोनों

Mon, 31 May 2021 08:25 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, डोमिनिका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, डोमिनिका Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 31 May 2021 08:25 PM IST
सार

जनता का पैसा लूटकर कैरेबियाई देश एंटीगुआ से गुपचुप ढंग से डोमिनिका में ऐश करने पहुंचे भारत के भगोड़े मेहुल चोकसी की गर्लफ्रेंड गायब हो गई है। वहीं मेहुल डोमिनिका पुलिस की गिरफ्त में होकर एक अस्पताल में भर्ती है। अब मेहुल से ज्यादा उसकी गर्लफ्रेंड के चर्चे हो रहे हैं। 
 

विज्ञापन
fugitive Mehul Choksi Girlfriend Babara Zarabika missing, both of them went from Yacht for date
मेहुल चोकसी की गर्लफ्रेंड बबारा जराबिका - फोटो : social media

विस्तार

पंजाब नेशनल बैंक से 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में वांछित मेहुल चौकसी जिस गर्लफ्रेंड के साथ रंगरेलियां मनाने एंटीगुआ से पड़ोसी देश डोमिनिका पहुंचा था, उसका कोई अता-पता नहीं मिल पा रहा है। माना जा रहा है मेहुल उसके साथ यॉट पर सवार होकर ऐश करने के लिए डोमिनिका गया था। वहां उसे पुलिस ने अवैध आव्रजन के चलते पकड़ लिया। इस बीच उसकी गर्लफ्रेंड बबारा जराबिका वहां से रफूचक्कर हो गई। 

विज्ञापन


मेहुल चौकसी भारत का बड़ा हीरा व ज्वेलरी कारोबारी था। उसने सरकारी पंजाब नेशनल बैंक के साथ 2018 में हजारों करोड़ की धोखाधड़ी की थी। भारत में केस दर्ज होने के ठीक पहले वह देश छोड़कर भाग निकला था। बाद में वह अपने पैसों के दम पर कैरेबियाई देश एंटीगुआ में बस गया। वहां की उसने नागरिकता ले ली। 
विज्ञापन


मेहुल चोकसी अभी डोमिनिका के एक अस्पताल में भर्ती है। उसे भारत लाने के प्रयास जारी हैं। सूत्रों का कहना है कि मेहुल एंटीगुआ में अपनी गर्लफ्रेंड बबारा जराबिका के साथ ही रहता था। बीते दिनों दोनों एंटीगुआ से यॉट के जरिए डेट पर पड़ोसी देश डोमिनिका पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेहुल के वकीलों ने लगाया अपहरण का आरोप
मेहुल चोकसी के वकीलों का आरोप है कि उनका पक्षकार 23 मई को अपनी गर्लफ्रेंड बबारा जराबिका से मुलाकात करने वाला था। तभी जॉली हार्बर इलाके से एंटीगुआ पुलिस और भारतीय अधिकारियों ने उनका अपहरण कर लिया। बबारा जराबिका और चोकसी की मुलाकात नहीं हो सकी क्योंकि जब वह रेस्त्रां जा रहा था, उसी दौरान अपहरण कर लिया गया। 

कौन है बबारा जराबिका
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार बबारा जराबिका इंवेस्टमेंट सलाहकार है। वह लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स में पढ़ी है। वकीलों के अनुसार मेहुल और बबारा एक साल से दोस्ती में थे और अक्सर मिलते रहते थे। बबारा जराबिका एक बेहद शानो-शौकत की जिंदगी जीती है। उसके इंस्टाग्राम अकाउंट से पता चला कि वह लग्जरी यॉट के जरिए समुद्र में मौज की शौकीन है। उसे ट्रेवल, बिजनस और स्पोर्ट्स का शौक है। बता दें, रविवार को एंटीगुआ के पीएम गैस्टन ब्राउन ने मेहुल चोकसी संभवत: अपनी गर्लफ्रेंड को डेटिंग पर यॉट के जरिए पड़ोसी देश डोमिनिका ले गया था और वहीं पकड़ा गया। 


कोर्ट ने चोकसी के प्रत्यर्पण पर रोक लगाई
उधर, डोमिनिका की हाईकोर्ट ने मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण पर पर दो जून तक रोक लगा दी है। अगली सुनवाई के बाद ही आगे की कार्रवाई पर फैसला होगा। इस बीच चोकसी ने आरोप लगाया है कि एंटीगुआ व भारतीय की तरह दिखने वाले पुलिसकर्मियों ने उसे जॉली बंदरगाह से अगवा किया और डोमिनिका ले गए। चोकसी की कई तस्वीरें सामने आईं जिसमें उसकी आंखें सूजी हुई थीं और चोट के निशान थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed