फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   From next week, 510 people will be tested with the vaccine by oxford university

कोरोना मरीजों के लिए राहत भरी खबर, अगले सप्ताह से वैक्सीन का 510 लोगों पर होगा ट्रायल

Fri, 17 Apr 2020 04:54 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 17 Apr 2020 04:54 AM IST
विज्ञापन
From next week, 510 people will be tested with the vaccine by oxford university
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

सभी देश वैक्सीन बनाने में जुटे हैं। लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने वैक्सीन के ट्रायल के पहले चरण की तैयारी पूरी कर ली है। अगले सप्ताह तक यह प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। वैज्ञानिकों ने पहले चरण के ट्रायल के लिए 510 लोगों का चुनाव कर लिया है।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के प्रमुख शोधकर्ता प्रो. एड्रियन हिल ने बताया कि इस ट्रायल के लिए जिन लोगों को चुना है उनकी उम्र 18 से 55 वर्ष के बीच है। उन्होंने कहा, हम अगले सप्ताह से मनुष्यों पर वैक्सीन का ट्रायल करेंगे। पहले इस वैक्सीन का परीक्षण अलग-अलग प्रजाति के जानवरों पर किया जा चुका है। जो वैक्साीन तैयार की गई है वो चिम्पैंजी में वायरस का इंजेक्शन देने के बाद बनी है।
विज्ञापन


इसमें देखा गया है कि वायरस से लड़ने के लिए उनके भीतर एंटीबॉडी बनी। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि ये एंटीबॉडी मनुष्यों में वायरस की मौजूदगी को खत्म करेगी। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि वैक्सीन का ट्रायल सफल होता है तो यह सितंबर तक सबके इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुनियाभर में 70 वैक्सीन पर चला रहा काम

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार दुनियाभर के सौ देशों के वैज्ञानिक वैक्सीन बनाने में जुटे हैं। 70 वैक्सीनों पर वैज्ञानिकों का शोध चल रहा है। अमेरिका और चीन के तीन वैज्ञानिकों की टीम ने एक वैक्सीन का मनुष्यों पर ट्रायल शुरू भी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed