फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   From Biden to Putin: Global leaders condemn shooting attack on Slovak PM; wish him speedy recovery

Robert Fico: स्लोवाकिया के PM की हालत बेहद गंभीर, बाइडन से लेकर पुतिन तक विश्व नेताओं ने की हमले की निंदा

Thu, 16 May 2024 05:44 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रातिस्लवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रातिस्लवा Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 16 May 2024 05:44 AM IST
सार

Robert Fico: वैश्विक नेताओं ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको पर हमले की निंदा की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। फिको का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन
From Biden to Putin: Global leaders condemn shooting attack on Slovak PM; wish him speedy recovery
स्लोवाकिया के पीएम रॉबर्ट फिको - फोटो : ANI

विस्तार

दुनियाभर के नेताओं ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको पर हमले की निंदा की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। फिको की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, पीएम फिको बुधवार (स्थानीय समयानुसार) हंडलोवा में गोलीबारी की घटना में घायल हुए। उनका अभी बांस्का बिस्ट्रिका शहर में उपचार चल रहा है। कथित शूटर को मौके पर गिरफ्तार किया गया और इलाके को खाली करा लिया गया। अमेरिका ने भी इस हमले की निंदा की और राष्ट्रपति जो बाइडन और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने फिको के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। 
विज्ञापन


बाइडन ने एक्स पर लिखा, स्लोवाक प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको पर हमले की खबर सुनकर चिंतित हूं। जिल और मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं और हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और स्लोवाकिया के लोगों के साथ हैं। हम हिंसा के इस भयावह कृत्य की निंदा करते हैं। हमारा दूतावास स्लोवाकिया की सरकार के संपर्क में हैं और मदद के लिए तैयार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, ब्लिंकन ने एक्स पर लिखा, अमेरिका स्लोवाक प्रधानमंत्री फिको पर हमले की निंदा करता है। हमाी संवेदना उनके, उनके परिवार और स्लोवाकिया के लोगों के साथ है और हम उनके पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की कामना करते हैं। 

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भी कहा कि वह इस घटना के बारे में सुनकर स्तब्ध हैं। एक्स पर सुनक ने लिखा, इस भयावह खबर को सुनकर हैरान हूं। हमारी संभी संवेदनाएं प्रधानमंत्री फिको और उनके परिवार के साथ हैं। 

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फिको पर हमले की निंदा करते हुए इसे 'राक्षसी अपराध' करार दिया और कहा कि वह फिको को एक साहसी और मजबूत दिमाग वाले व्यक्ति के रूप में जानते हैं और उनके ये गुण उन्हें कठिन परिस्थिति से बचने में मदद करेंगे। रूसी नेता ने फिको के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की। 


फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी हमले की कड़ी निंदा की और उनके साथ एकजुटता जताई। मैक्रों ने कहा, स्लाोवाक प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको पर गोली मारने की खबर से स्तब्ध हूं। मैं इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मेरी संवेदना और एकजुटता उनके, उनके परिवार और स्लोवाक लोगों के साथ है। 

वहीं, जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज ने इसे कायराना हमला करार दिया और कहा कि यूरोप की राजनीति में हिंसा नहीं होनी चाहिए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed