फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   French President Emmanuel Macron dissolve Parliament and announced elections on June 30

France: राष्ट्रपति मैक्रों ने अचानक भंग की संसद, 30 जून को फ्रांस में चुनाव कराने का एलान

Mon, 10 Jun 2024 03:53 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 10 Jun 2024 03:53 AM IST
सार

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में संसद भंग करने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने कहा, निचले सदन नेशनल असेंबली के लिए पहले दौर के चुनाव 30 जून को होंगे, जबकि दूसरे दौर के चुनाव 7 जुलाई को होंगे। 

विज्ञापन
French President Emmanuel Macron dissolve Parliament and announced elections on June 30
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों - फोटो : एएनआई

विस्तार

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रविवार को संसद भंग करने की घोषणा की। उन्होंने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा, निचले सदन नेशनल असेंबली के लिए पहले दौर के चुनाव 30 जून को होंगे, जबकि दूसरे दौर के चुनाव 7 जुलाई को होंगे। 
विज्ञापन


बता दें कि यूरोपीय संघ के चुनाव में दक्षिणपंथी दलों ने मैक्रों के मध्यमार्गी गठबंधन को परास्त कर दिया है, जिसके बाद मैक्रों ने अचानक संसद भंग करने का फैसला किया। मैक्रों ने यह भी माना कि यूरोपीय संघ के चुनावों का परिणाम, यूरोप की रक्षा करने वाली पार्टियों के लिए अच्छा नहीं है। 
विज्ञापन


मैक्रों ने फ्रांसीसी लोगों पर जताया विश्वास
राष्ट्र के नाम संबोधन में मैक्रों ने कहा, यूरोपीय संघ चुनावों में शीर्ष स्कोरिंग नेशनल रैली (आरएन) सहित दूर-दराज की पार्टियां लगभग 40 फीसदी वोट हासिल करने में सफल रही हैं। दक्षिणपंथी पार्टियां महाद्वीप में हर जगह प्रगति कर रही हैं। इस स्थिति से मैं खुद को नहीं जोड़ सकता। इसलिए मैंने आपको विकल्प देने का निर्णय लिया है। मैं आज रात राष्ट्रीय असेंबली को भंग कर दूंगा। इस दौरान उन्होंने फ्रांसीसी लोगों की सर्वोत्तम विकल्प चुनने की क्षमता पर विश्वास भी जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैक्रों ने चुनाव से पहले दी थी चेतावनी 
मैक्रों ने बीते गुरुवार को चेतावनी दी थी कि इस सप्ताह के चुनावों के बाद यूरोपीय संसद में बढ़ी दक्षिणपंथी उपस्थिति के कारण यूरोपीय संघ को अवरुद्ध होने का खतरा है। 


आरएन को 33 और मध्यमार्गी गठबंधन को 15.2 फीसदी वोट मिले
कई मतदान फर्मों के अनुमानों के अनुसार, यूरोपीय संघ चुनावों में 28 वर्षीय जॉर्डन बार्डेल के नेतृत्व वाली नेशनल रैली (आरएन) को 32.3 से 33 फीसदी वोट मिले, जबकि मैक्रों के मध्यमार्गी गठबंधन को 14.8 से 15.2 फीदसी वोट मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed