{"_id":"5dd4fc528ebc3e54ae283fa6","slug":"france-pregnant-woman-killed-by-wild-dogs-during-hunt-in-the-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस: पालतू डॉगी को घुमाने गई गर्भवती महिला को जंगली कुत्तों ने मारा डाला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फ्रांस: पालतू डॉगी को घुमाने गई गर्भवती महिला को जंगली कुत्तों ने मारा डाला
Wed, 20 Nov 2019 02:52 PM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 20 Nov 2019 02:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रांस में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, यहां जंगल में कुत्ते को घुमाने गई गर्भवती पर जंगली कुत्तों ने हमला कर उसे मार डाला। जांचकर्ताओं ने बताया कि 29 वर्षीय महिला एलीसा पिलार्स्की का शव विलर्स-कॉतरे शहर के जंगल के बाहर पाया गया। फ्रांस का यह शहर राजधानी पेरिस से 90 किमी पूर्वोत्तर में स्थित है। बताया गया है कि पिलार्स्की छह महीने की गर्भवती थी।
विज्ञापन
अभियोक्ता फ्रेडरिक त्रिन ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि महिला की मौत कई कुत्तों के काटने के बाद ज्यादा खून बह जाने से हो गई। वहीं, किन कुत्तों ने महिला के ऊपर हमला किया और उसको काटा इस बात की भी जांच जारी है। उन्होंने बताया कि करीब 93 कुत्तों की जांच की गई है और महिला के पांच पालतू कुत्तों का भी परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि जब महिला ने जंगली कुत्तों को देखा तो उसे खतरा महसूस हुआ जिसके बाद उसने अपने पति को फोन किया। लेकिन जब तक पति वहां पहुंचा तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। पति ने देखा कि पालतू कुत्ता घायल है और पत्नी मरी पड़ी हुई है।
विज्ञापन