फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   France expel 12 Algerian diplomats, recall ambassador escalating tensions

France: फ्रांस ने 12 अल्जीरियाई राजनयिकों को देश से निकाला, राजदूत को वापस बुलाया; बढ़ा कूटनीतिक तनाव

Tue, 15 Apr 2025 11:31 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 15 Apr 2025 11:31 PM IST
सार

France: फ्रांस ने 12 राजनयिकों को निष्कासित कर अपने राजदूत को वापस बुला लिया है। इससे पहले, अल्जीरिया ने भी इतनी ही संख्या में फ्रांसीसी राजनयिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है।

विज्ञापन
France expel 12 Algerian diplomats, recall ambassador escalating tensions
इमैनुएल मैक्रों - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

फ्रांस और अल्जीरिया के बीच कूटनीतिक तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। फ्रांस ने अल्जीरिया के 12 राजनयिकों को निष्कासित कर दिया। साथ अल्जीरिया में काम कर रहे अपने राजदूत को बातचीत के लिए वापस बुलाया है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति कार्यालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


ऐसा क्यों हुआ?
फ्रांस ने अल्जीरिया के तीन नागरिकों पर 2024 में अल्जीरियाई विपक्षी कार्यकर्ता अमीर बुखोरस के अपहरण के आरोप लगाए थे। इन तीन लोगों में अल्जीरियाई वाणिज्य दूतावास का अधिकारी भी शामिल था। फ्रांस के मुताबिक, इन तीनों पर 'आंतकी' साजिश रचने का भी आरोप है और इन्हें अभी मुकदमे से पहले हिरासत में रखा गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने हार्वर्ड पर लगाया राजनीतिक गतिविधि चलाने का आरोप, टैक्स छूट खत्म करने का दिया अल्टीमेटम
विज्ञापन
विज्ञापन


अमीर बुखोरस कौन हैं
अमीर बुखोरस को सोशल मीडिया पर अमीर डीजेड के नाम से जाना जाता है। वह एक मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। उनके टिकटॉक पर एक 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह लंबे समय से अल्जीरिया की सरकार की आलोचना करते आए हैं। 


अल्जीरिया ने भी 12 फ्रांसीसी राजनयिकों को निकाला
इससे पहले अल्जीरिया ने भी फ्रांस के 12 राजयनयिकों को निष्कासित कर दिया था। इससे पहले, अल्जीरिया के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि उसने फ्रांसीसी अधिकारियों को इसलिए निष्कासित किया, क्योंकि फ्रांस में अल्जीरियाई वाणिज्य दूतावास के एक अधिकारी को अपहरण मामले की जांच के तहत गिरफ्तार किया गया था।

बैकग्राउंड में चल क्या रहा है?
फ्रांस और अल्जीरिया के संबंध पहले से ही संवेदनशील रहे हैं। अल्जीरिया फ्रांस का उपनिवेश रह चुका है और दोनों देशों के बीच कई बार विवाद हो चुके हैं। पिछले साल स्थिति तब और खराब हो गई, जब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पश्चिमी सहारा को लेकर मोरक्को का समर्थन किया, जिसका अल्जीरिया विरोध करता है। हालांकि, पिछले हफ्ते फ्रांसीसी विदेश मंत्री जीन नोएल बैरट ने कहा था कि दोनों देशों के संबंध अब सामान्य होने लगे हैं। लेकिन यह नया विवाद संबंध बिगाड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed