फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   france angry with israel after attack on un peacekeepers by israel forces

Israel: 'हम ऐसे हमलों को बर्दाश्त नहीं करेंगे', इस्राइली हमले पर भड़का फ्रांस, राजदूत को भेजा समन

Sat, 12 Oct 2024 08:33 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 12 Oct 2024 08:33 AM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने मार्च 1978 में इस्राइल-लेबनान युद्ध के बाद लेबनान में शांति सैनिकों को तैनात करने का फैसला किया था। यह यूएन शांति सैनिक मुख्यालय लेबनान और इस्राइल को अलग करने वाली ब्लू लाइन पर स्थित है और अगस्त में ही सुरक्षा परिषद के अध्यादेश को अगले एक साल के लिए नवीनीकृत किया गया था। 

विज्ञापन
france angry with israel after attack on un peacekeepers by israel forces
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

लेबनान में संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक मुख्यालय पर इस्राइली हमले पर फ्रांस ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। फ्रांस ने कहा है कि वह शांति सैनिकों पर हमलों को बर्दाश्त नहीं करेगा। फ्रांस ने इसे लेकर पेरिस में मौजूद इस्राइली राजदूत को समन किया है और घटना को लेकर नाराजगी जाहिर की है। यूएन शांति सैनिक मुख्यालय पर हुए इस हमले में इंडोनेशिया के दो शांति सैनिक घायल हुए हैं।  
विज्ञापन


फ्रांस ने दी चेतावनी
फ्रांस ने यूएन शांति मुख्यालय पर हमले को अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन बताया है और कहा कि इस्राइल को अपने इस कदम पर विचार करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि इस्राइल ने कथित तौर पर यूएन शांति सैनिक मुख्यालय के वॉच टावर पर गोलीबारी की, जिसमें दो सैनिक घायल हो गए। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने मार्च 1978 में इस्राइल-लेबनान युद्ध के बाद लेबनान में शांति सैनिकों को तैनात करने का फैसला किया था। यह यूएन शांति सैनिक मुख्यालय लेबनान और इस्राइल को अलग करने वाली ब्लू लाइन पर स्थित है और अगस्त में ही सुरक्षा परिषद के अध्यादेश को अगले एक साल के लिए नवीनीकृत किया गया था। 
विज्ञापन


शांति सेना के प्रमुख ने किया आगाह
जर्मनी ने भी इस्राइल के शांति सैनिक मुख्यालय पर हमले की कड़ी निंदा की थी और कहा था कि यह हमला युद्ध अपराध की श्रेणी में आ सकता है। संयुक्त राष्ट्र की शांति सेना में विभिन्न देशों के करीब 10 हजार सैनिक शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के प्रमुख जीन पियरे लैक्रोइक्स ने भी चेतावनी दी है कि इस्राइल की जमीनी घुसपैठ की वजह से संयुक्त राष्ट्र शांति सेना की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि गुरुवार को घनी आबादी वाले बेरूत इलाके में इस्राइली हमलों में कम से कम 22 लोग मारे गए और लगभग 117 घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने भी जताई चिंता
भारत ने भी शुक्रवार को शांति सैनिकों पर हमले पर चिंता जाहिर की और कहा कि संयुक्त राष्ट्र परिसर की अखंडता का सभी को सम्मान करना चाहिए। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की सुरक्षा और उनके जनादेश की पवित्रता सुनिश्चित करने के लिए उचित उपाय किए जाने चाहिए।


आयरलैंड के प्रधानमंत्री सिमोन हैरिस ने भी शांति सैनिकों पर हमले को लेकर चिंता जाहिर की है और इस्राइल से अपील की कि वे सुनिश्चित करें कि फिर से ऐसी घटना न हो। दस हजार शांति सैनिकों में से 347 आयरिश सैनिक हैं, जो लेबनान में तैनात हैं। हालांकि इस्राइली हमले में किसी आयरिश सैनिक के घायल होने की खबर नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed