{"_id":"5ec8725927af717a184e8167","slug":"fox-news-gives-joe-biden-an-8-point-lead-over-donald-trump-for-the-presidential-election-in-a-poll","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूज चैनल ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए जो बिडेन को दी बढ़त, भड़के ट्रंप, कहा- फर्जी पोल कराने वाले को नौकरी से निकालो","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
न्यूज चैनल ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए जो बिडेन को दी बढ़त, भड़के ट्रंप, कहा- फर्जी पोल कराने वाले को नौकरी से निकालो
Sat, 23 May 2020 06:16 AM IST
श्रीधर मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sat, 23 May 2020 06:16 AM IST
विज्ञापन
जो बिडेन और डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : Social Media
फॉक्स न्यूज ने नवंबर महीने में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर एक पोल जारी किया है, जिसमें डेमोक्रेटिक दावेदार 'जो बिडेन' को 'डोनाल्ड ट्रंप' के मुकाबले 8 अंकों की बढ़त दिखाई गई है।
विज्ञापन
बता दें कि मौजूदा समय में अमेरिका कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप और आर्थिक संकट से गुजर रहा है। ट्रंप ने फॉक्स न्यूज के पोल को लेकर लगभग एक दर्जन ट्वीट कर डाले। इस दौरान ट्रंप ने फॉक्स न्यूज पर आरोप लगाते हुए यहां तक कह दिया कि एक न्यूज चैनल है जो सबसे ज्यादा जो बिडेन के लिए समर्पित है।
विज्ञापन
पोल से भड़के ट्रंप ने फॉक्स न्यूज के पोलकर्ता को फर्जी तक बता दिया। उन्होंने ट्वीट में कहा कि फॉक्स न्यूज को अपने फर्जी पोल कराने वाले व्यक्ति को नौकरी से निकाल देना चाहिए। ट्रंप ने इस बीच यह भी कहा कि फॉक्स चैनल का पोल कभी भी सही नहीं रहा।
विज्ञापन