फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Four women lure Indian man in Dubai with fake massage offer on dating app robbed 55 lakhs

दुबई में भारतीय से ठगी, डेटिंग एप पर फर्जी मसाज पार्लर का झांसा देकर महिलाओं ने लूटे 55 लाख  

Sun, 21 Feb 2021 03:37 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sun, 21 Feb 2021 03:37 PM IST
विज्ञापन
Four women lure Indian man in Dubai with fake massage offer on dating app robbed 55 lakhs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दुबई में एक भारतीय नागरिक लूट का शिकार हो गया है। यहां चार महिलाओं के गिरोह ने कथित रूप से उससे करीब 55 लाख रुपये लूट लिए। जानकारी मिली है कि इन महिलाओं ने 43 वर्षीय पीड़ित शख्स (पहचान जाहिर नहीं की गई) को डेटिंग एप पर फर्जी मसाज पार्लर का लालच दिया था।

विज्ञापन


दुबई की अदालत में मामले की पहली सुनवाई हो चुकी है। अदालती दस्तावेज के मुताबिक पीड़ित को सुंदर लड़कियों की तस्वीर दिखाकर 200 दिरहम (करीब 3,950 रुपये) में मसाज करने की पेशकश की गई। ऐसे में पीड़ित ने एप पर मौजूद फोन नंबर पर संपर्क किया और नवंबर 2020 में दुबई के अल रफा इलाके स्थित अपार्टमेंट गया, जहां उससे कुल 55,30,806 रुपये लूट लिए गए।
विज्ञापन


इस मामले में खुद पीड़ित ने कहा, ‘‘जब मैं अर्पाटमेंट में गया तो वहां पर चार अफ्रीकी महिलाएं थीं। उन्होंने मुझसे मोबाइल पर बैंक का एप खोलने को कहा और रुपये ट्रांसफर कर लिए। उन्होंने मेरे गले पर चाकू रख धमकी दी और थप्पड़ भी मारे।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


 





पीड़ित ने बताया कि एक महिला ने उसका क्रेडिट कार्ड छीन लिया और एटीएम से 30 हजार दिरहम (5,92,586 रुपये) निकाल लिए। आरोपियों ने उसे एक दिन तक अपार्टमेंट में बंधक बनाकर रखा। इसके अलावा पीड़ित के बैंक खाते से आरोपी महिलाओं ने 2,50,000 दिरहम (49,38,219 रुपये) निकाल लिए।



पीड़ित ने बताया, ‘‘उन्होंने मेरा आईफोन लेने के बाद ही अर्पाटमेंट से जाने दिया। मैंने इसकी जानकारी बैंक को दी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।’’ पुलिस ने बताया कि तीन नाइजीरियाई महिलाओं को शारजाह से गिरफ्तार किया गया है जबकि चौथी महिला अब भी फरार है।

पुलिस ने बताया, ‘‘एक महिला ने स्वीकार किया है कि वह टिंडर एप के जरिये खूबसूरत महिलाओं की तस्वीर दिखाकर लोगों को मसाज का लालच देती है। इसके बाद वह पीड़ित को अपार्टमेंट में बंद रखती हैं और उनके खाते से पैसे निकाल देश से बाहर मौजूद खातों में हस्तांतरित करती हैं।’’

पुलिस ने बताया कि तीनों महिलाओं के खिलाफ लूट, धमकी देने, पीड़ित को गैर कानूनी तरीके से बंधक बनाने और वेश्यावृत्ति करने का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed