{"_id":"6491fc85092d6884080025d9","slug":"four-people-killed-and-12-injured-in-an-explosion-at-a-gunpowder-factory-in-russia-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia Explosion: रूस के बारूद कारखाने में विस्फोट, चार की मौत, 12 घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia Explosion: रूस के बारूद कारखाने में विस्फोट, चार की मौत, 12 घायल
Wed, 21 Jun 2023 12:52 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 21 Jun 2023 12:52 AM IST
सार
मॉस्को के दक्षिण-पूर्व ताम्बोव क्षेत्र में स्थित बारूद कारखाने की तरफ से विस्फोट के संबंध में एक बयान जारी किया गया। जिसमें कहा कि कारखाने में कर्मचारी काम कर रहे थे। उसी दौरान यह विस्फोट हुआ।
विज्ञापन
बारूद कारखाने में विस्फोट
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस में एक बारूद कारखाने में मंगलवार को हुए विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
मॉस्को के दक्षिण-पूर्व ताम्बोव क्षेत्र में स्थित बारूद कारखाने की तरफ से विस्फोट के संबंध में एक बयान जारी किया गया। जिसमें कहा कि कारखाने में कर्मचारी काम कर रहे थे। उसी दौरान यह विस्फोट हुआ। ताम्बोव बारूद कारखाने ने रूसी समाचार एजेंसियों द्वारा दिए गए एक बयान में कहा, घटना में चार की मौत हो गई, जबकि बारह लोग घायल हो गए। मरने वालों में ज्यादातर ठेकेदार के कर्मचारी हैं।
आतंकवादी हमले से किया इनकार
ताम्बोव के गवर्नर मैक्सिम येगोरोव ने आतंकवादी हमले से इनकार किया। बड़े अपराधों की जांच करने वाली जांच समिति ने कहा कि उसने सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की जांच शुरू की है। चूंकि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फरवरी 2022 में यूक्रेन में सेना भेजी थी, मास्को हाई अलर्ट पर रहा है, और रूसी क्षेत्र के अंदर गहरे प्रतिष्ठानों पर कई ड्रोन हमले हुए हैं।