{"_id":"5dd1e08f8ebc3e54d34657bd","slug":"former-vice-president-of-america-joe-biden-said-america-is-in-danger-until-donald-trump-is-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिडेन का राष्ट्रपति पर निशाना, कहा- ट्रंप के रहते खतरे में अमेरिका की सुरक्षा व भविष्य","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बिडेन का राष्ट्रपति पर निशाना, कहा- ट्रंप के रहते खतरे में अमेरिका की सुरक्षा व भविष्य
Mon, 18 Nov 2019 05:36 AM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 18 Nov 2019 05:36 AM IST
विज्ञापन
जो बिडेन (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन ने चुनाव से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा हमला बोला है। बिडेन ने कहा कि जब तक ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति हैं, देश की सुरक्षा और भविष्य खतरे में है।
विज्ञापन
अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार की दौड़ में सबसे आगे चल रहे बिडेन ने कहा, ‘जब तक ट्रंप यहां हैं, तब तक देश के लिए हम जिस बात और जिन मामलों की हम चिंता करते हैं, उन्हें लेकर अनिश्चितता है।’
विज्ञापन
नेवादा डेमोक्रेटिक पार्टी कॉकस के लिए 100 दिन से भी कम समय बचा है। बिडेन राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनने के मजबूत दावेदार हैं। लास वेगास में आयोजित एक प्रचार मुहिम में उन्होंने गरीबी से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि न्यूनतम वेतन 15 डॉलर प्रति घंटा होना चाहिए।
विज्ञापन
नेवादा में ट्रंप की प्रचार मुहिम के प्रमुख एडम लकाल्ट ने कहा कि 2020 में मतदाता बिडेन और अमेरिका के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के अति उदारवादी नजरिए को नकार देंगे। इसके बजाय मतदाता स्वतंत्रता और आर्थिक विकास को चुनेंगे।
बता दें कि बिडेन और उनके बेटे के खिलाफ भ्रष्टाचार के एक मामले में जांच शुरू करने के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति पर दबाव बनाने के मामले में ट्रंप महाभियोग जांच का सामना कर रहे हैं।