{"_id":"6801850d94b1353ae00b84d5","slug":"former-us-soldier-hijacks-small-plane-in-belize-shot-by-passenger-before-landing-safely-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: अमेरिकी पूर्व सैनिक ने बेलीज में किया विमान हाईजैक; लैंडिग से पहले ही यात्री ने अपहरणकर्ता को मारी गोली","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: अमेरिकी पूर्व सैनिक ने बेलीज में किया विमान हाईजैक; लैंडिग से पहले ही यात्री ने अपहरणकर्ता को मारी गोली
Fri, 18 Apr 2025 04:17 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैक्सिको सिटी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैक्सिको सिटी
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Fri, 18 Apr 2025 04:17 AM IST
सार
अमेरिकी पूर्व सैनिक ने कोरोजल से सैन पेड्रो जा रहे एक छोटे यात्री विमान को हाईजैक कर लिया। उसने विमान में सवाल चालक दल के दो सदस्यों और एक यात्री पर चाकू से हमला किया। हमले में तीनों घायल हो गए। हालांकि, विमान की सुरक्षित लैंडिंग से पहले विमान में सवार एक यात्री ने उसे गोली मार दी।
विज्ञापन
छोटा विमान (सांकेतिक)
- फोटो : freepik.com
विस्तार
अमेरिका के पूर्व सैनिक ने बृहस्पतिवार (स्थानीय समयानुसार) को बेलीज में एक छोटे यात्री विमान को हाईजैक कर लिया। हालांकि, विमान की सुरक्षित लैंडिंग से पहले एक यात्री ने उसे गोली मार दी। बेलीज और अमेरिका के अधिकारियों ने विमान हाईजैक किए जाने की पुष्टि की।
विज्ञापन
ट्रिपोक एयर विमान में 14 यात्री और दो चालक दल के सदस्य सवार थे। विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद बेलीज में पुलिस ने अपहरणकर्ता की पहचान अकिनीला टेलर के रूप में की। बेलीज के पुलिस आयुक्त चेस्टर विलियम्स ने कहा कि टेलर ने चाकू से विमान में सवार दो यात्रियों और एक पायलट पर हमला किया, जिससे तीनों घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। एक यात्री की हालत गंभीर है। उसके पीठ और फेफड़ों में चाकू लगा है। पुलिस प्रमुख ने कहा, 'हम उसके लिए दुआ कर रहे हैं, वह हमारा हीरो है।'
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: France: राष्ट्रपति मैक्रों बोले- हैती को स्वतंत्रता के लिए चुकानी पड़ी बड़ी कीमत, यह बहुत ही अन्यायपूर्ण
विज्ञापन
देश से बाहर जाना चाहता था टेलर
पुलिस आयुक्त विलियम्स ने बताया कि विमान के सुरक्षित उतरने से पहले एक यात्री ने टेलर को गोली मार दी। उसके पास लाइसेंसी बंदूक थी। हालांकि, बाद में यात्री ने बंदूक को पुलिस को सौंप दिया। विलियम्स के अनुसार, टेलर देश से बाहर जाना चाहता था, इसके लिए वह विमान में और ईंधन की मांग कर रहा था। बेलीज में अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ल्यूक मार्टिन ने बताया कि अमेरिकी अधिकारियों को घटना का मकसद नहीं पता है। हालांकि, वह बेलिजियन अधिकारियों के साथ मिलकर यह जांच कर रहे हैं कि आखिर क्या हुआ था।
कई घंटों तक अलग-अलग दिशाओं में चक्कर लगाता रहा विमान
बेलीज एयरपोर्ट कंसेशन कंपनी के अनुसार, विमान कोरोजल से सैन पेड्रो जा रहा था। स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 8.30 बजे अपहरण विमान के अपहरण के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद बेलीज अधिकारियों ने पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया। कई घंटों तक विमान अलग-अलग दिशाओं में तब तक चक्कर लगाता रहा, जब तक कि वह तटीय शहर लेडीविले के एक हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतर नहीं गया। BACC के अनुसार, सभी यात्रियों का पता लगा लिया गया है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
ये भी पढ़ें: US: सुप्रीम कोर्ट से डोनाल्ड ट्रंप को झटका, जन्म से नागरिकता प्रतिबंधों पर रोक; दलीलें सुनने पर सहमति
मैक्सिको के रास्ते बेलीज में प्रवेश करने का किया था प्रयास
विलियम्स के अनुसार, टेलर ने उत्तरी सीमा पार करके मैक्सिको के रास्ते बेलीज में प्रवेश करने का प्रयास किया था। हालांकि, उसे प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। हालांकि, कानून प्रवर्तन एजेंसियां यह स्पष्ट नहीं कर पाईं कि वह बेलीज में कैसे घुसा था।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन