फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former US President Donald Trump in first rally after assassination attempt

US: 'मैंने लोकतंत्र के लिए गोली खाई', ट्रंप ने अपने ऊपर हुए हमले को लेकर डेमोक्रेटिक पार्टी पर हमला बोला

Sun, 21 Jul 2024 07:56 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 21 Jul 2024 07:56 AM IST
सार

रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में शामिल होने के कुछ दिनों बाद ट्रंप मिशिगन ग्रैंड रैपिड्स में चुनाव प्रचार के लिए लौट आए है। उन्होंने अपने ऊपर हुए हमले के बाद पहली रैली में भाग लिया। 

विज्ञापन
Former US President Donald Trump in first rally after assassination attempt
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका में इस साल नवंबर में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं। रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टियां जीत के लिए जोर आजमाइश कर रही हैं। इस बीच, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ऊपर हुए हमले को लेकर कहा कि उन्होंने लोकतंत्र के लिए गोली खाई है। गौरतलब है, पिछले सप्ताह ट्रंप के ऊपर 20 साल के लड़के ने गोली चला दी थी, जो उनके कान को छूते हुए निकल गई थी। 

विज्ञापन


गलत सूचना और भ्रामक जानकारी
रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन नामांकन स्वीकार करने के कुछ दिनों बाद ट्रंप मिशिगन ग्रैंड रैपिड्स में चुनाव प्रचार के लिए लौट आए है। उन्होंने अपने ऊपर हुए हमले के बाद पहली रैली में भाग लिया। इस दौरान डेमोक्रेट्स का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं इसके बारे में कुछ नहीं जानना चाहता। लेकिन वे जो करते हैं वह गलत सूचना और भ्रामक जानकारी है और वे कहते रहते हैं कि वह लोकतंत्र के लिए खतरा हैं।'
विज्ञापन


प्रोजेक्ट 2025 पर भी बात की
उन्होंने आगे कहा, 'मैं कह रहा हूं, मैंने लोकतंत्र के लिए क्या किया? पिछले हफ्ते, मैंने लोकतंत्र के लिए एक गोली खाई।' प्रोजेक्ट 2025 पर बात करते हुए ट्रंप ने कहा, 'वे गंभीर रूप से चरम पर हैं, लेकिन मुझे इसके बारे में कुछ भी पता नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


द हिल की रिपोर्ट के अनुसार, डेमोक्रेट्स ने ट्रंप को प्रोजेक्ट 2025 से जोड़ने की कोशिश की है, जो हेरिटेज प्लेटफॉर्म द्वारा आयोजित एक रूढ़िवादी नीति मंच है, जिसके योगदानकर्ताओं में ट्रंप प्रशासन के पूर्व अधिकारी शामिल हैं। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति और उनके अभियान ने प्रोजेक्ट 2025 के लिए किसी भी समर्थन से इनकार किया है।


ईश्वर की वजह से आपके सामने
रैली के दौरान उन्होंने कहा, 'मैं सर्वशक्तिमान ईश्वर की कृपा से ही आपके सामने खड़ा हूं।' रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने दाहिने कान पर बेज रंग की छोटी पट्टी पहनी हुई थी, जो इस सप्ताह की शुरुआत में रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में पहनी गई पट्टी से अलग थी। वहीं, रैली में भाग लेने आए कई समर्थकों ने शर्ट पहनी हुई थी, जिसमें ट्रंप का चेहरा बना हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed