फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former Us President Donald Trump Chants Bharat and America Sabse Achhe Dost, Video Leaked

'भारत और अमेरिका सबसे अच्छे दोस्त': लीक वीडियो में नया नारा देते दिखे डोनाल्ड ट्रंप, लगने लगीं अटकलें

Sun, 11 Sep 2022 09:10 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 11 Sep 2022 09:10 AM IST
सार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति के इस बयान के सामने आने के बाद से ही माना जाने लगा है कि वे 2024 के चुनाव से पहले अमेरिका में रहने वाले भारतीय समुदाय को अपनी तरफ खींचने के प्रयास में जुट गए हैं। 

विज्ञापन
Former Us President Donald Trump Chants Bharat and America Sabse Achhe Dost, Video Leaked
नरेंद्र मोदी-डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

विस्तार

अमेरिका में 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में कौन से नेता दावेदारी पेश करेंगे, यह कहना अभी जल्दबाजी होगी। हालांकि, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी में अपनी उम्मीदवारी पेश करना जारी रखा है। इसी क्रम में वे लगातार बयान भी दे रहे हैं। हाल ही में ट्रंप अलग-अलग देशों के साथ रिश्ते से लेकर कूटनीति तक पर चर्चा करते देखे गए हैं। अब एक लीक वीडियो में ट्रंप को भारत के समर्थन में नया नारा देते देखा जा सकता है। 
विज्ञापन


क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?
डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को लेकर जो नारा दिया है, वह एक टीवी इंटरव्यू का है, जिसे अभी रिलीज किया जाना बाकी है। इस लीक वीडियो में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति कहते हैं- "भारत और अमेरिका सबसे अच्छे दोस्त।" उनके इस बयान के सामने आने के बाद से ही माना जाने लगा है कि वे 2024 के चुनाव से पहले अमेरिका में रहने वाले भारतीय समुदाय को अपनी तरफ खींचने के प्रयास में जुट गए हैं। 
विज्ञापन


लगातार दे रहे राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के संकेत
गौरतलब है कि अमेरिका में रहने वाले अधिकतर भारतीय डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी 'रिपब्लिकन' का नहीं, बल्कि मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन की डेमोक्रेटिक पार्टी का समर्थन करते हैं। ऐसे में चुनाव जीतने के लिहाज से डोनाल्ड ट्रंप ने दो साल पहले ही समर्थन जुटाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। अमेरिका में अभी मध्यावधि चुनाव होने बाकी हैं। इस साल के अंत में होने वाले इन चुनावों के नतीजे आने के बाद ही साफ कहा जा सकेगा कि अमेरिका में कौन सी पार्टी मजबूत है और आगामी चुनाव में उसकी ओर से किस नेता को राष्ट्रपति पद के लिए खड़ा किया जा सकता है। हालांकि, इससे पहले ही पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी दावेदारी पेश करनी शुरू कर दी है। उन्होंने अब तक साफ-साफ तो नहीं कहा है, लेकिन इशारों में कई बार अगला राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में एक मीडिया ग्रुप को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा था- "हर कोई चाहता है कि वह एक बार फिर चुनाव लड़े, उन्होंने कहा कि उनका फैसला कुछ लोगों को नाखुश करेगा। अभी भी 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रतिद्वंद्वी जो बाइडन से हार नहीं मानने वाले 76 वर्षीय रिपब्लिकन नेता ने कहा कि हम नहीं हारे थे। न्यू जर्सी के बेडमिंस्टर में ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब में एक न्यूज चैनल को दिए एक साक्षात्कार में पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि हर कोई चाहता है कि मैं चुनाव में खड़ा होऊं, मैं चुनाव में आगे चल रहा हूं। मैं जल्द निर्णय लूंगा। मुझे लगता है कि बहुत सारे लोग बहुत खुश होने वाले हैं।

ट्रंप ने कहा, मुझे ऐसा लगता है। बहुत सारे लोग खुश होंगे और कुछ लोग नाखुश होंगे। जनवरी 2021 में बाइडन की जीत और 46वें अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में उनके चुनाव को स्वीकार नहीं करते हुए ट्रंप ने कई अदालती मामलों में हारने के बावजूद चुनाव अधिकारियों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। फ्लोरिडा में उनके मार-ए-लागो रिसॉर्ट में हाल ही में एफबीआई के छापे पर एक सवाल का जवाब देते हुए कि उन्होंने कहा कि बरामद फाइलों को पहले ही वहां रखा गया था और इसे सरकार को उनके खिलाफ हथियार बनाने का प्रयास बताया। ट्रंप ने कहा, उन्होंने वहां (बरामद गुप्त दस्तावेज) रखे। यह एक सेट अप है। यह हथियार है। और ऐसा करना अनुचित है और यह हमारे देश के लिए एक बुरी बात है। यह मानक अमेरिकी राजनीति बन गई है और यह एक अपमान है।"


भारत के लिए क्या बोले हैं डोनाल्ड ट्रंप
इसी इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा था, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के लिए शानदार काम कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत का मुझसे बेहतर दोस्त कोई और कभी नहीं रहा। ट्रंप ने कहा कि मेरे भारत और प्रधानमंत्री मोदी के साथ बहुत अच्छे संबंध रहे हैं। हम दोस्त रहे हैं। और मुझे लगता है कि वह एक महान व्यक्ति हैं और बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। यह आसान काम नहीं है। लंबे समय से हम एक दूसरे को जानते हैं।"

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed