फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former United States Secretary of State Henry Kissinger died

US: पूर्व विदेश मंत्री किसिंजर का निधन, 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान विवादास्पद रही थी भूमिका

Thu, 30 Nov 2023 07:44 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 30 Nov 2023 07:44 AM IST
सार

किसिंजर राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन और गेराल्ड फोर्ड के कार्यकाल के दौरान अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और विदेश मंत्री के तौर पर काम कर चुके हैं। इस साल 27 मई को उन्होंने अपना 100वां जन्मदिन मनाया था।

विज्ञापन
Former United States Secretary of State Henry Kissinger died
Henry Kissinger - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के प्रसिद्ध राजनेता और डिप्लोमैट हेनरी किसिंजर का 100 साल की आयु में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि बुधवार को कनेक्टिकट में उनके घर पर ही निधन हुआ है। 

विज्ञापन


विदेश मंत्री रह चुके हैं
किसिंजर राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन और गेराल्ड फोर्ड के कार्यकाल के दौरान अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और विदेश मंत्री के तौर पर काम कर चुके हैं। इस साल 27 मई को उन्होंने अपना 100वां जन्मदिन मनाया था। हेनरी किसिंजर आधुनिक अमेरिकी इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण व्यक्तियों में से एक हैं। उन्होंने ही वियतनाम युद्ध को खत्म करने और अमेरिकी सेना की वापसी में बड़ी भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन


भारत पाकिस्तान युद्ध को लेकर आए चर्चा में
वहीं, 1971 में भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान उनकी भूमिका काफी विवादास्पद रही थी। इसी युद्ध के कारण दुनिया के नक्शे पर एक स्वतंत्र देश बांग्लादेश का उदय हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


1923 में हुआ था जन्म
किसिंजर का जन्म जर्मनी में 1923 में हुआ था। 1938 में वह अमेरिका चले आए थे। बाद में, 1943 में वह अमेरिका के नागरिक बन गए और यहां की सेना में तीन साल अपनी सेवा दी। इसके अलावा उन्होंने काउंटर इंटेलिजेंस कोर में भी काम किया। 

स्नातक, मास्टर और पीएचडी की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने हार्वर्ड में अंतरराष्ट्रीय संबंध पढ़ाए। 1969 में तत्कालीन राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया था। यह पद उनके लिए काफी महत्वपूर्ण रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed