{"_id":"5d24b0768ebc3e6c97360d28","slug":"former-un-official-imprisoned-for-nine-years-for-harassment-of-two-boys","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लड़कों के यौन उत्पीड़न के आरोप में पूर्व संयुक्त राष्ट्र अधिकारी को नौ साल की कैद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दो लड़कों के यौन उत्पीड़न के आरोप में पूर्व संयुक्त राष्ट्र अधिकारी को नौ साल की कैद
Tue, 09 Jul 2019 08:49 PM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 09 Jul 2019 08:49 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो लड़कों के यौन उत्पीड़न मामले में दोषी ठहराए गए पूर्व संयुक्त राष्ट्र अधिकारी को अदालत ने नौ साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों लड़कों को 5-5 लाख रुपये क्षतिपूर्ति के रूप में भी देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
नेपाल पुलिस के केंद्रीय अनुसंधान ब्यूरो (सीआईबी) ने करीब एक वर्ष पूर्व बहुचर्चित मानवीय कार्यकर्ता पीटर जॉन डगलिश (62) को काभ्रे जिले के मण्डनदेउपुर स्थित उनके घर से हिरासत में लिया था। उस दौरान पुलिस ने डगलिश के घर से 12 और 14 वर्षीय दो नाबालिग लड़कों को उनके चंगुल से आजाद कराया था। इसी घटना में सीआईबी ने पूर्व अधिकारी पर बाल यौन दुराचार का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
पीटर डगलिश यूएन हैविटैट के लिए अफगानिस्तान के कंट्री रिप्रजेंटेटिव के रूप में कार्यरत थे। कनाडा सरकार ने साल 2016 में उन्हें कनाडा के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा था। पूर्व अधिकारी साल 2002 में संयुक्त राष्ट्रसंघ के चाइल्ड लेबर कार्यक्रम के तहत नेपाल में चीफ टेक्निकल एडवाइजर के रूप में कार्यरत थे।
विज्ञापन