{"_id":"63d8dad4d8a39f23d24cd5cd","slug":"former-sri-lankan-president-maithripala-sirisena-to-contest-next-presidential-elections-2024-september-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका: पूर्व राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना का बड़ा एलान, लड़ेंगे अगला राष्ट्रपति चुनाव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
श्रीलंका: पूर्व राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना का बड़ा एलान, लड़ेंगे अगला राष्ट्रपति चुनाव
Tue, 31 Jan 2023 02:49 PM IST
संजीव कुमार झा
एएनआई, कोलंबो
एएनआई, कोलंबो
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 31 Jan 2023 02:49 PM IST
सार
श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने अगला राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने अगला राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। वह श्रीलंका फ्रीडम पार्टी (एसएलएफपी) के समर्थन से यह चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि सिरिसेना ने 2015-2019 तक श्रीलंका के राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया था। लंका एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव सितंबर 2024 में होने वाले हैं। मैत्रीपाला सिरिसेना ने एसएलएफपी मुख्यालय में मीडिया ब्रीफिंग में यह घोषणा की।
विज्ञापन
मुझे अपने खिलाफ किसी साजिश का डर नहीं: सिरिसेना
श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें अपने खिलाफ किसी साजिश का डर नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं किसी भी चीज से पीछे नहीं हटूंगा। मैं किसी भी साजिश से नहीं डरता। मैं कानून और अदालत का सम्मान करता हूं। मैं अगले राष्ट्रपति चुनाव के लिए एसएलएफपी के समर्थन से चुनाव लड़ूंगा, चाहे कितनी भी परेशानी क्यों न दी जाए।
विज्ञापन