फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former Russian President Medvedev made 10 predictions said - Musk will become US President

Russia: पूर्व रूसी राष्ट्रपति मेदवेदेव ने की 10 भविष्यवाणियां, कहा- मस्क बनेंगे राष्ट्रपति

Wed, 28 Dec 2022 05:53 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मॉस्को।
एजेंसी, मॉस्को। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 28 Dec 2022 05:53 AM IST
सार

दुनिया के सभी बड़ी स्टॉक मार्केट और आर्थिक केंद्र अमेरिका और यूरोप से हट कर एशिया में केंद्रित होंगे। 

विज्ञापन
Former Russian President Medvedev made 10 predictions said - Musk will become US President
एलन मस्क - फोटो : ANI

विस्तार

रूस यूक्रेन युद्ध, चीन में कोविड की वजह से मचे हाहाकार के बीच तरह-तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव 10 भविष्यवाणी की हैं, जो ट्विटर पर खूब चर्चा में हैं। रूसी राष्ट्रपति पुतिन के करीबी मेदवेदेव ने ट्विटर पर कहा, नए साल से पहले हर कोई भविष्यवाणी कर रहा है। कई लोग असाधारण और बेतुकी परिकल्पना कर रहे हैं। मैं भी बताता हूं कि 2023 में क्या हो सकता है?

विज्ञापन


उन्होंने यह कहा, आने वाले दिनों में संयुक्त राज्य अमेरिका में गृह युद्ध होगा, जिससे इसके कई टुकड़े हो जाएंगे। मेक्सिको और टेक्सस मिलकर एक नया देश बनेंगे। बचे हुए राज्यों के संघ के राष्ट्रपति एलन मस्क होंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दुनिया के सभी बड़ी स्टॉक मार्केट और आर्थिक केंद्र अमेरिका और यूरोप से हट कर एशिया में केंद्रित होंगे। 
विज्ञापन


मौजूदा दुनिया में वित्तीय व्यवस्था को संचालित करने वाले दो संस्थाएं आईएमएफ और विश्व बैंक खत्म हो जाएंगी। डॉलर और यूरो का एकाधिकार खत्म हो जाएगा, दुनिया डिजिटल करेंसी में लेनदेन करेगी। इसके साथ ही यूरोप के भविष्य को लेकर उन्होंने कहा, ब्रिटेन फिर से यूरोपीय संघ (ईयू) का हिस्सा बनेगा, लेकिन इसके ठीक बाद ईयू पूरी तरह बिखर जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed