{"_id":"5d2e750b8ebc3e6cb9088d36","slug":"former-prime-minister-of-malaysia-made-a-8-million-purchase-on-one-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलयेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री ने एक ही दिन में की थी 8 लाख डॉलर की खरीदारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मलयेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री ने एक ही दिन में की थी 8 लाख डॉलर की खरीदारी
Wed, 17 Jul 2019 06:38 AM IST
Avdhesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Wed, 17 Jul 2019 06:38 AM IST
विज्ञापन
Najib Razak
मलयेशिया के विवादित पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक ने क्रेडिट कार्डों से एक ही दिन में आठ लाख डॉलर की खरीदारी की थी। अदालत में उनके खिलाफ इस मामले में चल रही सुनवाई में इसका खुलासा हुआ। बताया जाता है कि नजीब ने इटली में महंगे ज्वेलर से यह खरीदारी की थी।
वर्ष 2014 में की गई इतनी बड़ी खरीदारी से इस बात की पुष्टि हो रही है, जो उनके आलोचक नजीब पर विलासितापूर्ण जीवनशैली का आरोप पहले से ही लगाते रहे हैं। लोगों का आरोप है कि पूर्व प्रधानमंत्री और उनके दोस्तों ने सरकारी खजाने को जमकर लूटा था। नजीब, उनके परिवार और उनके करीबियों पर मलयेशिया के राजकोष से अरबों डॉलर चुराने का आरोप है।
इन आरोपों ने पिछले साल नजीब को चुनाव में सत्ता से बेदखल करने में अहम भूमिका निभाई। सत्ता गवाने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और घोटाले के मामलों उन पर मुकदमा चलाया गया। सोमवार को सुनवाई के दौरान एक बैंक अधिकारी ने कहा कि नजीब के दो क्रेडिट कार्डों से इटली में स्विस ज्वेलर डी ग्रिसोगोनो से 3.3 मिलियन रिंगिट (8,03,000 डॉलर) की खरीदारी की गई थी।
विज्ञापन
अधिकारी ने कोर्ट को बताया कि इसके अलावा क्रेडिट कार्डों से हवाई के चैनल बुटीक को 4,60,000 रिंगिट और बैंकॉक के शांगरी-ला होटल को 1,20,000 रिंगिट का भुगतान किया गया था।