फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former Pakistan PM Nawaz Sharif makes unscheduled hospital visits after developing kidney pain

गुर्दे में दर्द की समस्या के बाद नवाज शरीफ कई बार अचानक पहुंचे अस्पताल

Thu, 19 Nov 2020 08:05 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 19 Nov 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
Former Pakistan PM Nawaz Sharif makes unscheduled hospital visits after developing kidney pain
नवाज शरीफ - फोटो : पीटीआई (फाइल)

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ इस सप्ताह गुर्दे में पथरी के चलते दर्द की समस्या सामने आने के बाद लंदन में कई बार अनिश्चित रूप से अस्पताल पहुंचे थे। यह दावा गुरुवार को प्रकाशित हुई एक मीडिया रिपोर्ट में किया गया है। 70 वर्षीय नवाज शरीफ 2019 से स्वास्थ्य कारणों के चलते लंदन में रह रहे हैं। 

विज्ञापन


पाकिस्तान के मीडिया संस्थान दि डॉन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अस्पताल जाने के दौरान नवाज शरीफ की कई जांचें हुईं और स्कैन किए गए। अखबार ने शरीफ के फिजीशियन डॉ. अदनान खान के हवाले से लिखा है कि वह (शरीफ) बहुत बीमार हैं और गुर्दे में पथरी के चलते भीषण दर्द का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन



खबर में कहा गया है कि पहले हृदय की सर्जरी करवाने वाले शरीफ मंगलवार और बुधवार को हार्ले स्ट्रीट स्थित अस्पताल गए थे। उनकी बेटी मरियम नवाज ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा था कि मेरे पिता गुर्दे में तेज दर्द के कारण पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट की बैठक में हिस्सा लेने में असमर्थ हैं और उनकी जगह पर बैठक में मैं हिस्सा लूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे शरीफ, उनकी बेटी मरियम और दामाद मुहम्मद सफदर को छह जुलाई 2018 को एवेनफील्ड संपत्ति मामले में दोषी ठहराया गया था। शरीफ को दिसंबर 2018 में अल-अजीजिया स्टील मिल्स मामले में सात साल की सजा सुनाई गई थी। दोनों ही भ्रष्टाचार से जुड़े मामले हैं। हालांकि शरीफ को दोनों ही मामलों में जमानत मिल गई है और उन्हें उपचार के लिए लंदन जाने की भी अनुमति मिल गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed