{"_id":"646c0ffcc55a39c0350e9695","slug":"former-gorkha-soldier-hari-budhmagar-of-the-british-army-conquered-everest-with-the-help-of-artificial-legs-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mount Everest: पूर्व गोरखा सैनिक ने कृत्रिम पैरों से फतह किया एवरेस्ट, लगभग खत्म हो गई थी ऑक्सीजन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Mount Everest: पूर्व गोरखा सैनिक ने कृत्रिम पैरों से फतह किया एवरेस्ट, लगभग खत्म हो गई थी ऑक्सीजन
Tue, 23 May 2023 06:29 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Tue, 23 May 2023 06:29 AM IST
सार
बुधमागर ने कहा, जब मैं नीचे आया तो हमारे पास ऑक्सीजन लगभग खत्म हो गई। हमारे पास 30 से 40 मिनट की ऑक्सीजन थी। लेकिन हमारे पास अभी भी नीचे उतरने के लिए लगभग दो, तीन घंटे शेष थे। ऊंचाई पर पहुंचते ही मौसम खराब हो गया।
विज्ञापन
Mount Everest
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटिश सेना के पूर्व गोरखा सैनिक हरि बुधमागर (43) दोनों कृत्रिम पैरों की मदद से एवरेस्ट फतह कर दुनिया में इतिहास रच दिया है। हरि ने अफगानिस्तान युद्ध में अपने दोनों पैर खोने के बावजूद दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह किया है। बुधमागर नेपाल मूल के हैं और सुरक्षित अपने बेस कैंप में लौट आए हैं।
लगभग खत्म हो गई थी ऑक्सीजन
बुधमागर ने कहा, जब मैं नीचे आया तो हमारे पास ऑक्सीजन लगभग खत्म हो गई। हमारे पास 30 से 40 मिनट की ऑक्सीजन थी। लेकिन हमारे पास अभी भी नीचे उतरने के लिए लगभग दो, तीन घंटे शेष थे। ऊंचाई पर पहुंचते ही मौसम खराब हो गया। इस दौरान हरि की जैकेट पूरी तरह से जम चुकी थी।
2010 में गंवा दिए थे दोनों पैर
बुधमागर ने 2010 में अफगानिस्तान में एक गश्त के दौरान गलती से एक बारूदी सुरंग पर पैर रख दिया था। इस कारण उन्हें अपने दोनों पैर गंवाने पड़े थे।
ऑस्ट्रेलिया के पैरामाटा में भारतवंशी समीर पांडे बने मेयर
ऑस्ट्रेलियाई शहर पैरामाटा में सोमवार को भारतवंशी समीर पांडे को मेयर चुना गया। चुनाव के नतीजे ठीक उसी दिन आए हैं, जब पीएम मोदी दो दिन के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वहां मौजूद हैं। पांडे पार्षद के तौर पर पहली बार 2017 और फिर 2022 में चुने गए थे।
विज्ञापन
अमेरिका : मोदी के लिए 20 शहरों में एकता मार्च निकालेंगे भारतवंशी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगले माह अमेरिका की ऐतिहासिक राजकीय यात्रा के मद्देनजर भारतीय-अमेरिकी 18 जून को देश के 20 प्रमुख शहरों में ‘भारत एकता दिवस’ मार्च के साथ उनका स्वागत करने की योजना बना रहे हैं। मार्च के आयोजकों ने यह घोषणा करते हुए बताया कि भारतवंशी समुदाय मोदी की राजकीय यात्रा को लेकर बहुत उत्साहित है। पीएम मोदी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर 22 जून में अमेरिका की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर आएंगे।