फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former Foreign Minister of Maldives Abdulla Shahid on Derogatory remarks against pm modi and India

Maldives: 'भारत के खिलाफ की गई टिप्पणी निंदनीय', मालदीव के पूर्व विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने कही ये बात

Sun, 07 Jan 2024 06:32 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 07 Jan 2024 06:32 PM IST
सार

Maldives: अब्दुल्ला शाहिद ने कहा कि मौजूदा मालदीव सरकार के दो मंत्रियों और सत्तारूढ़ गठबंधन में एक सियासी दल के सदस्य द्वार सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी और भारत के लोगों के खिलाफ की गई टिप्पणी निंदनीय और घृणित हैं।

विज्ञापन
Former Foreign Minister of Maldives Abdulla Shahid on Derogatory remarks against pm modi and India
मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे पर मालदीव सरकार की मंत्री मरियम शिउना और अन्य नेताओं की आपत्तिजनक टिप्पणियों के बाद कूटनीतिक तनातनी देखने को मिल रही है। भारत के कई सेलिब्रिटी और आम लोग इसको लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया बॉयकॉट मालदीव ट्रेंड कर रहा है। इस बीच,मालदीव के पूर्व विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने भी इन अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर अपने देश के नेताओं की आलोचना की है। 

विज्ञापन

मालदीव के पूर्व विदेश मंत्री ने क्या कहा
अब्दुल्ला शाहिद ने ट्वीट में कहा, मौजूदा मालदीव सरकार के दो मंत्रियों और सत्तारूढ़ गठबंधन में एक सियासी दल के सदस्य द्वार सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी और भारत के लोगों के खिलाफ की गई टिप्पणी निंदनीय और घृणित हैं। मैं सरकार से इनको फटकार लगाने का आह्वान करता हूं। सार्वजनिक हस्तियों को शिष्टाचार बनाए रखना चाहिए। भारत समय की कसौटी पर खरा उतरा मित्र और अटूट सहयोगी है। वे ऐतिहासिक रूप से हमारी जरूरत के समय प्रतिक्रिया देने वालों में सबसे पहले रहे हैं। हमारे करीबी संबंध आपसी सम्मान, इतिहास, संस्कृति और लोगों के बीच मजबूत संबंधों से बंधे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश मामलों के विशेषज्ञ ने की आलोचना
वहीं, इस मामले पर विदेश मामलों के विशेषज्ञ रोबिंदर सचदेव ने कहा, यह बिल्कुल निंदनीय है। एक वर्ग है जो भारत विरोधी है। भारत न केवल पर्यटन के जरिए मालदीव की अर्थव्यवस्था में मदद करता है। बल्कि, हम उन्हें सुरक्षा भी प्रदान करते हैं। 1988 में मालदीव में तख्तापलट हुआ था। भारत ने अपनी सेना भेजी और कुछ ही घंटों में तख्तापलट रोक दिया गया। इसलिए पड़ोसी भारत मालदीव की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है। कई बार मालदीव में भारी पानी की कमी थी। भारत ने बोतलबंद पानी के साथ विमान और हमारी सेना भेजी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed