फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former Chinese premier Li Keqiang cremated President Xi Jinping pay tribute

China: ली केकियांग के अंतिम संस्कार पर पहुंचे जिनपिंग, पूर्व पीएम के सम्मान में आधा झुका रहा राष्ट्रीय ध्वज

Thu, 02 Nov 2023 02:43 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 02 Nov 2023 02:43 PM IST
सार

चीनी प्रधानमंत्री जिनपिंग अपनी पत्नी के साथ पूर्व पीएम के साथ अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान पार्टी के कई शीर्ष नेता भी मौजूद थे। उन्होंने ली के परिवारों से हाथ मिलाकर शोक व्यक्त किया।

विज्ञापन
Former Chinese premier Li Keqiang cremated President Xi Jinping pay tribute
Li Keqiang - फोटो : Social Media

विस्तार

चीन के पूर्व प्रधानमंत्री ली केकियांग की अचानक से दिल का दौरा पड़ने की वजह से 27 अक्तूबर को मौत होने के बाद गुरुवार दो नवंबर को अंतिम संस्कर किया गया। उनके अंतिम संस्कार में चीन के प्रधानमंत्री शी जिनपिंग और सत्तारूढ़ पार्टी के अन्य शीर्ष नेता भी उपस्थित थे। 
विज्ञापन


ली केकियांक के अवशेषों को बीजिंग के बाबाओशन रेवोल्यूशनरी कब्रिस्तान में दफनाया गया। चीन के तियानमेन स्क्वायर के अलावा सभी सरकारी भवनों और विदेशी राजनयिक मिशनों पर पू्व प्रधानमंत्री के सम्मान में राष्ट्रीय झंडे आधे झुके हुए थे। चीनी प्रधानमंत्री जिनपिंग अपनी पत्नी के साथ पूर्व पीएम के साथ अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान पार्टी के कई शीर्ष नेता भी मौजूद थे। उन्होंने ली के परिवारों से हाथ मिलाकर शोक व्यक्त किया। देश के अन्य कम्यूनिस्ट पार्टी और नेता या तो कब्रिस्तान में अंतिम श्रद्धांजलि दी, या विभिन्न माध्यमों से अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


हजारों की संख्या में लोग ली को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके बचपन के आवास अनहुई प्रांत के हेफे में पहुंचे। चीन के सत्तारूढ़ कम्यूनिस्ट पार्टी (सीपीसी), कैबिनेट और संसद द्वारा जारी एक शोक संदेश में ली की मौत को देश के लिए एक बड़ा नुकसान बताया है। ली इसी साल मार्च में अपने प्रधानमंत्री पद से सेवानिवृत्त हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed