{"_id":"60d76f5a87cc6a6c5d74019d","slug":"former-caretaker-prime-minister-mir-hazar-khan-khoso-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के पूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री मीर हजार खोसो का निधन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान के पूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री मीर हजार खोसो का निधन
Sat, 26 Jun 2021 11:48 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:48 PM IST
सार
- पाकिस्तान के पूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री मीर हजार खान खोसो का 95 वर्ष की उम्र में निधन
विज्ञापन
Pakistan Former caretaker prime minister Mir Hazar Khan Khoso (File Photo)
- फोटो : dawn.com
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री मीर हजार खान खोसो का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। खोसो ने बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में अंतिम सांस ली। यह जानकारी उनके परिवार ने दी।
विज्ञापन
खोसो के बेटे अमजद हुसैन ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें प्रांत के लहरी इलाके में दफनाया जाएगा। हुसैन ने कहा कि उनके पिता कुछ समय से बीमार थे और दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त न्यायाधीश खोसो वर्ष 25 मार्च 2013 से पांच जून 2013 तक तीन महीने के लिए कार्यवाहक प्रधानमंत्री रहे थे और इस दौरान उनकी निगरानी में संघीय चुनाव कराए गए थे, जिसमें पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज को जीत मिली थी। खोसो का जन्म 20 सितंबर 1929 को बलूचिस्तान के जाफराबाद जिले में हुआ था।
विज्ञापन