फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former Bangladesh Prime Minister Sheikh Hasina and associates against Five more murder cases registered

Bangladesh: पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना-सहयोगियों पर हत्या के पांच और मामले दर्ज, 49 हुई केसों की संख्या

Thu, 22 Aug 2024 11:48 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 22 Aug 2024 11:48 PM IST
सार

अवामी लीग की 76 वर्षीय अध्यक्ष शेख हसीना पर अब तक दर्ज 49 मामलों में से हत्या के 40, मानवता के खिलाफ अपराध और नरसंहार के सात, अपहरण का एक और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के जुलूस पर हमले का एक मामला शामिल है। 

विज्ञापन
Former Bangladesh Prime Minister Sheikh Hasina and associates against Five more murder cases registered
शेख हसीना - फोटो : एएनआई

विस्तार

बांग्लादेश हिंसा के बाद पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ दर्ज हो रहे केसों की संख्या बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को भी उनके और उनकी पूर्व कैबिनेट सहित शीर्ष पुलिस अधिकारियों के खिलाफ करीब पांच और हत्या के मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही हसीना के खिलाफ दर्ज मामलों की संख्या 49 हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पांच मामलों में से तीन ढाका में दर्ज किए गए, जबकि दो मामले नरसिंगडी और बोगुरा में दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन


अवामी लीग की 76 वर्षीय अध्यक्ष हसीना पर अब तक दर्ज 49 मामलों में से हत्या के 40, मानवता के खिलाफ अपराध और नरसंहार के सात, अपहरण का एक और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के जुलूस पर हमले का एक मामला शामिल है। वहीं, ढाका के अशुलिया में चार अगस्त को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान एक फेरीवाले की हत्या के लिए शेख हसीना और 46 अन्य पर मुकदमा दायर किया गया था। आरोपियों में अवामी लीग के महासचिव ओबैदुल कादर, पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां खान, पूर्व एएल सांसद मोहम्मद सैफुल इस्लाम और तालुकदार मोहम्मद तौहीद जंग मुराद और पूर्व पुलिस महानिरीक्षक चौधरी अब्दुल्ला अल-मामुन शामिल थे।
विज्ञापन


19 जुलाई को हुई व्यवसायी की हत्या के मामले में भी दर्ज हुआ मुकदमा  
उत्तर पश्चिम स्थित हवाईअड्डा क्षेत्र में पांच अगस्त को एक 12वीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई थी। इस मामले में शेख हसीना और 32 अन्य के खिलाफ ढाका मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट मैनुल इस्लाम की अदालत में एक और मामला दर्ज किया गया। वहीं, मोहम्मदपुर के एक निवासी ने 19 जुलाई को शहर में 23 वर्षीय युवक की हत्या कर दी थी, जिसके लिए हसीना और 67 अन्य के खिलाफ ढाका मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट राजेश चौधरी की अदालत में मामला दायर किया। इसके अलावा, नरसिंगडी में भी 19 जुलाई को छात्र आंदोलन के दौरान एक व्यवसायी की हत्या के मामले में हसीना और 81 अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




2018 में बोगुरा जिले के शिवगंज में एक संघ स्तर के बीएनपी नेता का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में शेख हसीना, उनकी बहन शेख रेहाना, बेटे सजीब वाजेद जॉय, बेटी साइमा वाजेद पुतुल और 76 अन्य के खिलाफ मुकदमा दायर किया गया था। 


पांच अगस्त को इस्तीफा देकर भारत भाग गई थीं हसीना
नौकरियों में विवादास्पद कोटा प्रणाली को लेकर अपनी सरकार के खिलाफ अभूतपूर्व सरकार विरोधी छात्र नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शन के बाद पांच अगस्त को हसीना ने इस्तीफा दे दिया और भारत भाग गईं। हसीना के नेतृत्व वाली सरकार को अंतरिम सरकार द्वारा प्रतिस्थापित किया गया और 84 वर्षीय नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को इसका मुख्य सलाहकार नामित किया गया।

बांग्लादेश में हसीना सरकार के पतन के बाद देश भर में भड़की हिंसा की घटनाओं में 230 से अधिक लोग मारे गए, सरकारी नौकरियों में विवादास्पद कोटा प्रणाली के खिलाफ छात्रों द्वारा बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद से मरने वालों की संख्या 600 से अधिक हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed