फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former Australian PM Kevin Rudd says Xi Jinping will be around at least till 2037

China: 'जिनपिंग 2037 तक रहेंगे सत्ता में', ऑस्ट्रेलिया के पूर्व PM ने चीनी राष्ट्रपति पर की बड़ी भविष्यवाणी

Wed, 24 Aug 2022 07:07 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 24 Aug 2022 07:07 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री केविन रड ने बुधवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि शी अभी आने वाले 10 से 15 सालों तक चीन की सत्ता में बने रहेंगे। 

विज्ञापन
Former Australian PM Kevin Rudd says Xi Jinping will be around at least till 2037
शी जिनपिंग - फोटो : Agency

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री केविन रड ने बुधवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने राजधानी दिल्ली के मनोहर पर्रिकर रक्षा अध्ययन एवं विश्लेषण संस्थान (एमपी-आईडीएसए) में एक व्याख्यान में बोलते हुए कहा कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग आने वाले कम से कम 10 से 15 साल तक चीन की सत्ता में रहेंगे। इस मौके पर पूर्व आस्ट्रेलियाई पीएम ने यह भी कहा कि दुनिया को लेकर उनके नजरिए के बारे में अच्छे से समझने की आवश्यकता है।

विज्ञापन


किताब का हुआ विमोचन
उन्होंने ये भविष्यवाणी अपनी पुस्तक 'द अवॉइडेबल वॉर: द डेंजर्स ऑफ ए कैटस्ट्रोफिक कॉन्फ्लिक्ट बिटवीन यूएस एंड शी जिनपिंग्स चाइना' के विमोचन के मौके पर कहीं। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री केविन रड को चीन मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है।
विज्ञापन


चीनी राष्ट्रपति के भविष्य को लेकर भविष्यवाणी
किताब के बारे में चर्चा करते हुए रड ने आगे कहा कि ये तय मानकर चलिए कि शी जिनपिंग फिर से निर्वाचित होंगे। वहां किसी वैकल्पिक उम्मीदवार को लेकर कोई जानकारी नहीं है। रड ने कहा कि शी जिनपिंग कम से कम 2037 तक हमारे साथ रहेंगे। शी जिनपिंग की उम्र का जिक्र करते हुए पूर्व आस्ट्रेलियाई पीएम ने कहा कि जिनपिंग अभी 69 साल के हैं और 2037 तक वह 84 साल के हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमें इस तथ्य को मान लेना चाहिए कि शी जिनपिंग चीन के साथ लंबे समय तक रहेंगें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने संबोधन में उन्होंने आगे कहा कि आने वाले सालों में चीनी अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन शी की रणनीतिक दृष्टि की एक कमजोर कड़ी साबित हो सकता है। उन्होंने बताया कि इसके कारण निजी क्षेत्र को मिली संचालन की पूर्ण स्वतंत्रता पर कई स्तरों पर लगाए गए प्रतिबंध होंगे। 

चीन के आर्थिक विकास पर की चर्चा
उन्होंने बताया कि 1980 के दशक में सुधारों की शुरुआत के बाद से चीन में बहुत तेजी के साथ आर्थिक विकास हुआ। इस विकास में निजी क्षेत्र देश के सकल घरेलू उत्पाद का 61 प्रतिशत नियंत्रित करता था। इसके बाद निजी क्षेत्र पर लगाम लगाने के लिए चीन ने निजी फर्मों में पार्टी समितियों को सम्मिलित करने, निजी फर्मों में राज्य के स्वामित्व वाले उद्यमों द्वारा इक्विटी और राज्य के स्वामित्व वाले उद्यमों के पुनर्जन्म जैसे उपाय अपनाए हैं। 


रड ने बताया कि साल 2007 के आसपास चीन की दुनिया के अन्य देशों के प्रति नीतियों में बदलाव को ऑस्ट्रेलिया ने महसूस किया और चीन का मुकाबला करने के लिए क्वाड बनाने का विचार रखा गया। क्वाड समूह में ऑस्ट्रेलिया, जापान, भारत और अमेरिका शामिल थे। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि क्वाड के अन्य तीन देशों ने कभी भी मुद्दों को लेकर उचित प्रतिक्रिया नहीं दी, जिसके कारण क्वाड अपने उद्देश्यों को तेजी से नहीं प्राप्त कर पाया। उन्होंने कहा कि भारतीय सीमा, दक्षिण चीन सागर और जापान पर चीन की कार्रवाइयों पर प्रतिक्रिया को लेकर 2017 में एक बार फिर से क्वाड के विचार ने अपनी जड़े मजबूत कीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed