फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Foreign secretary vinay kwatra on usa visit amid lok sabha election meet us officials industry leaders

USA: लोकसभा चुनाव के बीच विदेश सचिव विनय क्वात्रा अमेरिका दौरे पर, कई अहम बैठकों में हुए शामिल

Fri, 12 Apr 2024 11:13 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 12 Apr 2024 11:13 AM IST
सार

क्वात्रा ने यूएस इंडिया बिजनेस काउंसिल के एक कार्यक्रम में भी शिरकत की, जिसमें उन्होंने काउंसिल के चीफ और नैस्डेक के वाइस चेयरमैन एड नाइड से मुलाकात की। दोनों के बीच निवेश, इनोवेशन और तकनीक के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बात हुई। 

विज्ञापन
Foreign secretary vinay kwatra on usa visit amid lok sabha election meet us officials industry leaders
विदेश सचिव विनय क्वात्रा - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के विदेश सचिव विनय क्वात्रा अमेरिका के दौरे पर हैं। अमेरिका दौरे पर विनय क्वात्रा अमेरिकी सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और उद्योगपतियों से मिले। विनय क्वात्रा का अमेरिका दौरा दोनों देशों के संबंधों को रक्षा और तकनीक के क्षेत्र में और मजबूत करने के उद्देश्य से हो रहा है। विनय क्वात्रा ने अमेरिका के स्टेट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसोर्स विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी रिचर्ड वर्मा से मुलाकात की।
विज्ञापन


उद्योगपतियों से भी विदेश सचिव ने की मुलाकात
इनके अलावा भारतीय विदेश सचिव ने अमेरिका के विदेश विभाग के उप-सचिव कर्ट कैंपबेल से भी मुलाकात की। रिचर्ड वर्मा ने सोशल मीडिया पर साझा किए एक पोस्ट में लिखा कि भारतीय विदेश सचिव के साथ भारत-अमेरिका के संबंधों को मजबूत करने, दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने और क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर बातचीत हुई। क्वात्रा ने यूएस इंडिया बिजनेस काउंसिल के एक कार्यक्रम में भी शिरकत की, जिसमें उन्होंने काउंसिल के चीफ और नैस्डेक के वाइस चेयरमैन एड नाइड से मुलाकात की। दोनों के बीच निवेश, इनोवेशन और तकनीक के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बात हुई। 
विज्ञापन


मीडिया की सुर्खियों से दूर है विनय क्वात्रा का अमेरिका दौरा
विनय क्वात्रा अमेरिका में वहां की सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारियों से मिल रहे हैं। लोकसभा चुनाव के बीच क्वात्रा का यह अमेरिका दौरा मीडिया की सुर्खियों से दूर है। पीएम मोदी के बीते साल जून में हुए अमेरिका दौरे के बाद दोनों देशों के रिश्तों में बीते दिनों उस वक्त तल्खी आई, जब अमेरिका में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू को मारने की साजिश में भारतीय नागरिक पर आरोप लगे। वहीं बीते दिनों दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के मुद्दे पर अमेरिका ने बयान जारी किया था, जिस पर भारत ने नाराजगी जताई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका के रक्षा विभाग के प्रेस सचिव मेजर जनरल पैट राइडर का कहना है कि भारत, अमेरिका का अहम सहयोगी है और दोनों देशों के बीच रिश्ते मजबूत होने चाहिए। अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने भी सीनेट की रक्षा मामले की समिति को बताया कि बाइडन प्रशासन में भारत-अमेरिका के संबंधों का नया अध्याय शुरू हुआ है। दोनों देशों में संयुक्त युद्धाभ्यास, जानकारी का आदान-प्रदान और मेरीटाइम सिक्योरिटी को लेकर साझेदारी मजबूत हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed