फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Foreign Secretary Vikram Misri says India will be hosting the Quad summit in 2025

PM modi US visit: 2025 में क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा भारत, विदेश सचिव ने दी जानकारी

Sun, 22 Sep 2024 01:08 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 22 Sep 2024 01:08 PM IST
सार

Quad summit, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे पर हैं। अपने दौरे के पहले दिन पीएम मोदी क्वाड शिखर सम्मेलन में शामिल हुए। पीएम मोदी के दौरे की जानकारी देते हुए विदेश सचिव ने बताया कि, 2025 में क्वाड सम्मेलन भारत में होगा। 
 

विज्ञापन
Foreign Secretary Vikram Misri says India will be hosting the Quad summit in 2025
विदेश सचिव विक्रम मिस्री - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरे के शनिवार (21 सितंबर) को राष्ट्रपति बाइडेन के होमटाउन डेलावेयर पहुंचे। अपने तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन पीएम मोदी क्वाड सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी हुई। जिसमें कई अहम बिंदुओं पर सहमति बनी है। साथ ही बैठक में इस पर भी सहमति बनी है कि, भारत 2025 में क्वाड की मेजबानी करेगा। 
विज्ञापन


अगले क्वाड सम्मेलन की मेजबानी करेगा भारत
विदेश सचिव विक्रम मिस्री बताया कि, भारत 2025 में क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। पीएम मोदी ने 2025 में भारत में क्वाड लीडर्स के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने की पेशकश की। जिस पर सभी क्वाड नेताओं ने सहमति जताई है। पीएम मोदी के दौरे की जानकारी देते हुए विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली से साढ़े 15 घंटे की उड़ान के बाद फिलाडेल्फिया पहुंचे और सीधे विलमिंगटन में राष्ट्रपति बाइडन के निजी आवास पर राष्ट्रपति बाइडन के साथ द्विपक्षीय बैठक में शामिल हुए। 
विज्ञापन


क्वाड में पीएम ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में विभिन्न हिस्सेदारियों पर दिया जोर
प्रधानमंत्री ने क्वाड के अन्य नेताओं के साथ मिलकर क्वाड नेताओं द्वारा शुरू की जा रही कैंसर मूनशॉट पहल के शुभारंभ में भाग लिया, जिसका उद्देश्य सर्वाइकल कैंसर से उत्पन्न चुनौतियों का समाधान करना है। विक्रम मिस्री ने बताया कि, आज बहुपक्षीय बैठकों में प्रधानमंत्री मोदी ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में विभिन्न भागीदारों के साथ विकास के लिए सहयोग, संपर्क और जुड़ाव के लिए भारत के दृष्टिकोण को रेखांकित किया। आज बहुपक्षीय बैठकों में पीएम मोदी ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में विभिन्न भागीदारों के साथ विकास के लिए सहयोग, संपर्क और जुड़ाव के लिए भारत के दृष्टिकोण को रेखांकित किया। अन्य क्वाड नेताओं द्वारा भारत के कार्यों को स्वीकार करना आश्चर्यजनक था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 विक्रम मिस्री ने कहा कि, भारत का जोर संघर्ष और विभाजन को कम करने पर है। विकास के उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों का लाभ उठाना और सुशासन लाने में प्रौद्योगिकी और डिजिटल क्रांति की भूमिका को उजागर करना। 

पीएम मोदी ने बाइडेन को दिया धन्यवाद
विदेश सचिव ने बताया कि, राष्ट्रपति बाइडेन के साथ द्विपक्षीय बैठक और क्वाड शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए राष्ट्रपति बाइडन को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। पीएम मोदी की प्रधानमंत्री किशिदा और प्रधानमंत्री अल्बानीज़ के साथ हुई बैठकों लेकर उन्होंने बताया कि,  यह विदाई बैठक की तरह थी, क्योंकि इस महीने के अंत में जापान में चुनाव होने हैं। प्रधानमंत्री ने द्विपक्षीय संबंधों में प्रधानमंत्री किशिदा द्वारा किए गए योगदान की बहुत ही खुले दिल से सराहना की। अगले वर्ष भारत-जापान की विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी की 10वीं वर्षगांठ भी है। दोनों देशों के बीच इस बात पर सहमति बनी है कि, इसे उचित रूप से मनाया जाना चाहिए। 

जून 2023 में अमेरिका की अपनी आधिकारिक यात्रा और जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के लिए सितंबर 2023 में राष्ट्रपति बाइडन की भारत यात्रा को याद करते हुए मोदी ने कहा कि इन यात्राओं ने भारत-अमेरिका साझेदारी को अधिक गतिशीलता तथा गहराई प्रदान की है।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं डेलावेयर के ग्रीनविले में अपने आवास में मेरी मेजबानी करने के लिए राष्ट्रपति बाइडन का आभार व्यक्त करता हूं। हमारी बातचीत अत्यधिक सार्थक रही। हमें बैठक के दौरान क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर मिला।’’

यह पूछने पर कि क्या मोदी-बाइडन की द्विपक्षीय बैठक के दौरान खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या पर भी चर्चा की गयी, इस पर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी ने कोई जानकारी नहीं दी। मोदी के साथ विदेश मंत्री एस. जयशंकर, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed