फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Foreign Minister Jaishankar reached Mozambique on a tour said We give priority to the interests of partner

India: विदेशी दौरे पर मोजाम्बिक पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर, कहा- सहयोगी के हितों को हम प्राथमिकता देते हैं

Fri, 14 Apr 2023 05:13 PM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 14 Apr 2023 05:13 PM IST
सार

जयशंकर ने कहा कि भारत कभी कोई काम अपने लिए नहीं करता। हम जागरूक हैं, हम जानते हैं कि हमारा विकास एक-दूसरे पर निर्भर करता है। इसलिए भारत के लिए मोजाम्बिक के साथ संबंध बहुत महत्वपूर्ण हैं। मोजाम्बिक का भारत के लिए अधिक महत्व है।

विज्ञापन
Foreign Minister Jaishankar reached Mozambique on a tour said We give priority to the interests of partner
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर इस समय विदेशी दौरे पर हैं। इस दौरान गुरुवार को वे अफ्रीकी देश मोजाम्बिक की राजधानी मापुटो में थे। उन्होंने कहा कि भारत मोजाम्बिक के साथ अपने रिश्ते को नई ऊंचाई देने के लिए तैयार है। विदेश मंत्री ने कहा कि विकास के लिए नई दिल्ली की नीतियों में अपने साथी का हित प्राथमिकता रहती है। उन्होंने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले सात सालों में दोनों देशों के संबंधों में काफी बदलाव आया है।

विज्ञापन

हम एक-दूसरे से गहराई से बंधे हुए हैं 
जयशंकर ने कहा कि हमारे बीच एक ऐतिहासिक संबंध है। यह संबंध आज से नहीं, बल्कि उस समय से है, जब मोजाम्बिक अपनी आजादी के लिए लड़ रहा था। दशकों से हमारे नेता, हमारे लोग और हमारे समाज एक-दूसरे से गहराई से बंधे हुए हैं। आज दोनों देश विकास राह पर हैं, इसलिए हम दोनों एक दूसरे के लिए काफी काम कर सकते हैं। विकासशील देशों की जिम्मेदारी होती है कि वह यह सुनिश्चित कर सके दूसरे देश उसके अनुभवों को समझ सके।

विज्ञापन

हम सहयोगी के हितों को प्राथमिकता देते हैं
जयशंकर ने कहा कि अगर मोजाम्बिक को आतंकी गतिविधियों का सामना करना पड़ रहा है तो इसी चुनौती का सामना करने वाले देश के तौर पर यह हमारा नैतिक दायित्व है कि हम आपकी मदद करें। उन्होंने पीएम के युगांडा दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि हम अपने सहयोगियों के हितों को प्राथमिकता देते हैं, हम आपसे पूछेंगे कि क्या आप हमें अपने हित और प्राथमिकताएं बता सकते हैं। जयशंकर ने कहा कि अगर हमारे पास ऐसा कुछ है, जो मूल्यवान है, तो मदद करने के लिए हमेशा तैयार हैं। इससे अफ्रीका में भारत के बढ़ते प्रभाव को मोजाम्बिक में स्पष्ट देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया मुश्किल दौर से गुजर रही है
विदेश मंत्री ने जी-20 पर बोलते हुए कहा कि विकास के अनुभवों को साझा करने और संकट में एक-दूसरे के साथ खड़े रहने के मकसद भारत जी-20 का हिस्सा है। दुनिया इस समय एक मुश्किल दौर से गुजर रही है, इसलिए जी-20 की अध्यक्षता करना भारत के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भारत जी-20 का पहला अध्यक्ष है, जिसने 125 अन्य देशों से सलाह किया। जयशंकर ने कहा कि भारत शुरू से बहुत स्वतंत्र विचारों वाला देश रहा है।

हम रिश्तों को एक नए स्तर पर लेकर जा सकते हैं
जयशंकर ने कहा कि भारत कभी कोई काम अपने लिए नहीं करता। हम जागरूक हैं, हम जानते हैं कि हमारा विकास एक-दूसरे पर निर्भर करता है। इसलिए भारत के लिए मोजाम्बिक के साथ संबंध बहुत महत्वपूर्ण हैं। मोजाम्बिक का भारत के लिए अधिक महत्व है। पीएम मोदी का संदेश है, इसलिए मैं आज यहां हूं कि बता सकूं कि मोजाम्बिक के साथ हम रिश्तों को एक नए स्तर पर लेकर जा सकते हैं। मोजाम्बिक के साथ हर साल हम चार अरब डॉलर का कारोबार करते हैं, भारतीय कंपनियों ने 11 अरब डॉलर का निवेश किया है। उन्होंने कहा कि अब हमारा काम यह है कि इस रिश्ते को कैसे गहरा किया जाए।



शुक्रवार सुबह विदेश मंत्री ने मोजाम्बिक के स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जयशंकर ने ट्वीट कर कहा कि मोजाम्बिक के स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ने वाले जांबाजों को हीरोज चौराहे पर श्रद्धांजलि अर्पित किया। 

विदेश मंत्री ने किया ट्वीट

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed