फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America News: Jury Awards $800000 to a Florida Girl Burned by a Chicken McNugget

US: चार साल पहले चिकन नगेट्स से बुरी तरह जली थी बच्ची, अब मैकडॉनल्ड्स को देना होगा 8 लाख डॉलर का हर्जाना

Fri, 21 Jul 2023 08:08 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 21 Jul 2023 08:08 AM IST
सार

ओलिविया काराबालो साल 2019 में जली थी, तब वह मात्र चार साल की थी। घटना फोर्ट लॉडरडेल के पास टैमरैक में मैकडॉनल्ड्स के बाहर हुई थी। बच्ची के माता-पिता ने मैकडॉनल्ड्स और फ्रेंचाइजी अपचर्च फूड्स पर मुकदमा दायर किया था।

विज्ञापन
America News: Jury Awards $800000 to a Florida Girl Burned by a Chicken McNugget
बच्ची की मां फिलाना होम्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण फ्लोरिडा की एक जूरी ने मैकडॉनल्ड्स को एक परिवार को आठ लाख डॉलर का हर्जाना देने का फैसला सुनाया है। दरअसल, ओलिविया काराबालो नाम की 4 साल की बच्ची पर करीब चार साल पहले मैकडॉनल्ड्स के चिकन नगेट्स गिर गए थे, जिससे वह बुरी तरह जल गई थी। 

विज्ञापन

2019 का मामला

रिपोर्ट के अनुसार, ओलिविया काराबालो साल 2019 में जली थी, तब वह मात्र 4 साल की थी। घटना फोर्ट लॉडरडेल के पास टैमरैक में मैकडॉनल्ड्स के बाहर हुई थी। बच्ची के माता-पिता फिलाना होम्स और हम्बर्टो काराबालो एस्टेवेज ने मैकडॉनल्ड्स और फ्रेंचाइजी अपचर्च फूड्स पर मुकदमा दायर किया था। उनका कहना था कि बच्ची को ‘हैप्पी मील’ दिलाया था। इसमें गर्म चिकन नगेट्स भी थे, जो बच्ची के ऊपर गिर गए और उसकी वजह से वह बुरी तरह (सेकंड डिग्री) जल गई।

विज्ञापन

15 मिलियन डॉलर की मांग

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, परिवार 15 मिलियन डॉलर हर्जाने की मांग कर रहा था। बुधवार को दो घंटे से भी कम समय तक जूरी ने विचार-विमर्श करने के बाद फैसला लिया। बच्ची की पीड़ा को देखते हुए 800,000 डॉलर की राशि देने का आदेश दिया। जूरी ने कहा कि मैकनगेट्स को सुरक्षित रूप से परोसा जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

फैसले से परिवार खुश

ओलिविया की मां फिलाना होम्स ने कहा कि मैं खुश हूं कि जूरी ने हमारी आवाज सुनी और निष्पक्ष फैसला सुनाया। उन्होंने कहा कि मुझे कोई उम्मीद नहीं थी, इसलिए यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।

दोनों पक्षों का तर्क

रिपोर्ट के अनुसार, बच्ची की मां का कहना है कि ओलिविया आठ साल की हो गई है। वह अपने जले निशानों को हटाने की बात कहती है। इस पर मैकडॉनल्ड्स के वकीलों ने तर्क दिया था कि घाव ठीक होने में लगभग तीन सप्ताह लगे, लेकिन अब वह ठीक है। उन्होंने कहा कि बच्ची की मां को चोट के निशान से समस्या है। बच्ची अभी भी मैकडॉनल्ड्स आने के लिए कहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed