{"_id":"634ccea34131051f25181d68","slug":"floods-in-nigeria-left-over-13-lakh-people-homeless-and-more-than-603-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nigeria floods: नाइजीरिया में आई बाढ़ से 13 लाख से ज्यादा हुए बेघर, झेल रहा भीषण आपदा का दंश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Nigeria floods: नाइजीरिया में आई बाढ़ से 13 लाख से ज्यादा हुए बेघर, झेल रहा भीषण आपदा का दंश
Mon, 17 Oct 2022 09:16 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लागोस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लागोस
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Mon, 17 Oct 2022 09:16 AM IST
सार
देश के मानवीय मामलों के मंत्रालय ने ट्विटर पर जारी किए बयान में कहा कि बाढ़ की वजह से करीब 13 लाख लोग सड़कों पर आ गए हैं। देश आपदा और भुखमरी का दंश झेल रहा है।
विज्ञापन
नाइजीरिया में आई बाढ़ से तबाह हुए घर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नाइजीरिया में आई भीषण बाढ़ की वजह से भुखमरी और भीषण आपदा झेल रहा है। बारिश की वजह से आई बाढ़ से 600 से अधिक लोगों की मौत गई हैं, जबकि लाखों लोग बेघर हो गए हैं। देश के मानवीय मामलों के मंत्रालय ने ट्विटर पर जारी किए बयान में कहा कि बाढ़ की वजह से करीब 13 लाख लोग सड़कों पर आ गए हैं।
मानवीय मामलों के मंत्री सादिया उमर फारूक ने कहा कि 600 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। उमर फारूक ने कहा कि बाढ़ ने 82,000 से अधिक घरों को तबाह कर दिया है। वहीं, लगभग 272,000 एकड़ फसल नष्ट हो चुकी है। राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (एनईएमए) की माने तो अगस्त में बाढ़ आनी शुरू हुई थी। संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन ने कहा कि नाइजीरिया भूखमरी का सामना कर रहे हैं।
मई में शुरू हुई थी बारिश
नाइजीरिया में मई माह में बरसात शुरु हुई थी। जिसके बाद बाढ़ आनी शुरु हो गई। अक्तूबर के पहले सप्ताह में ही लगभग 18 हजार से ज्यादा लोग बेघर हो गए थे। बाढ़ से कात्सिना के 34 स्थानीय सरकारी क्षेत्र प्रभावित हुए है।
विज्ञापन
2012 में भी आई थी भीषण बाढ़
नाइजीरिया के लोगों ने 2012 में भी भीषण बाढ़ का सामना किया था। उस दौरान करीब 21 लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हुए और 363 लोग काल के ग्रास में समा गए थे। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि, दुनिया के उन छह देशों में नाइजीरिया भी भुखमरी और भीषण आपदा झेल रहा है।