फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Floods in Europe: Germany has the most havoc, Belgium and Netherlands also affected, death toll reaches 150

यूरोप में बाढ़: जर्मनी में कहर, बेल्जियम, स्विट्जरलैंड व नीदरलैंड्स भी प्रभावित, मृतक संख्या 150 हुई

Sat, 17 Jul 2021 06:07 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 17 Jul 2021 06:07 PM IST
सार

पश्चिम यूरोप के कई देश विनाशकारी बाढ़ का सामना कर रहे हैं। इससे जर्मनी सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। इसके कई जिलों में अनेक लोग बह गए हैं। 
 

विज्ञापन
Floods in Europe: Germany has the most havoc, Belgium and Netherlands also affected, death toll reaches 150
जर्मनी में बाढ़ - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम यूरोप के कई देशों में भारी वर्षा के बाद बाद विनाशकारी बाढ़ कहर ढा रही है। कई देश इसकी चपेट में आ गए हैं। विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर शनिवार को 150 हो गई, वहीं बचावकर्ता राहत कार्यों में लगे रहे।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जर्मनी की अह्रविलर काउंटी में 90 से अधिक लोगों की मौत होने की खबर है। यह काउंटी बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित इलाकों में से एक है। अधिकारियों ने शुक्रवार को राइनलैंड-पैलेटिनेट राज्य में 63 लोगों की मौत की खबर दी थी। अह्रविलर इसी राज्य में स्थित है।जर्मनी की सबसे अधिक आबादी वाले उत्तरी राइन-वेस्टफलिया राज्य में 43 और लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन

बेल्जियम के मीडिया ने खबर दी कि बेल्जियम में शनिवार को मरने वालों की संख्या बढ़कर 27 हो गई। शनिवार तक ज्यादातर प्रभावित क्षेत्रों में जलस्तर कम हो गया, लेकिन अधिकारियों को आशंका है कि बाढ़ में बही कारों और ट्रकों से और शव मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक-वाल्टर स्टीनमेयर का शनिवार को कोलोन के दक्षिण-पश्चिम शहर इरफ्सटाड का दौरा करने का कार्यक्रम है, जहां शुक्रवार को बचाव कार्य में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहां मकानों के ढहने से कई लोग मलबे में फंस गए थे। अधिकारियों को आशंका थी कि कुछ लोग बचने में सफल नहीं रहे, लेकिन शनिवार सुबह तक किसी के मरने की पुष्टि नहीं की गई। 

बिजली व फोन सेवा ठप
कई इलाकों में अभी तक बिजली और टेलीफोन सेवाएं बहाल नहीं हुई हैं। रूर नदी का तटबंध टूटने से हॉलैंड की सीमा से लगे जर्मनी के वासेनबर्ग शहर से करीब 700 लोगों को सुरक्षित बचाया गया। बुरी तरह प्रभावित जर्मनी और बेल्जियम के अलावा नीदरलैंड का दक्षिणी हिस्सा भी भारी बाढ़ से प्रभावित हुआ है।

तटबंधों की मरम्मत और सड़कों को बचाने के लिए स्वयंसेवी रात भर काम में जुटे रहे। नीदरलैंड्स के दक्षिणी शहर बुंडे, वाउलवेम्स, ब्रोमीलीन और गुएले में हजारों निवासियों को शनिवार की सुबह उनके घर लौटने की अनुमति दे दी गई। उन्हें बृहस्पतिवार और शुक्रवार को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया था।

नीदरलैंड्स के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मार्क रूटे ने शुक्रवार को इलाके का दौरा किया और कहा कि क्षेत्र को तीन आपदाओं का सामना करना पड़ा। स्विट्जरलैंड में भारी बारिश के कारण कई नदियां और बड़े तालाबों के तट टूट गए और लुसर्न शहर के अधिकारियों ने रिउस नदी पर कई पैदल पुलों को बंद कर दिया।

यूरोप में टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन व जुर्माने का प्रावधान 
कोविड रोधी टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिये जूझ रहे यूरोपीय राष्ट्र अब प्रोत्साहन और दंड की नीति अपना रहे हैं जिससे ज्यादा से ज्यादा टीके लगवाकर अधिक संक्रामक डेल्टा स्वरूप से बढ़ते मामलों पर लगाम कसी जा सके। 

यूनान में नई पाबंदी लागू
यूनान शुक्रवार को नई पाबंदी लगाने वाला नवीनतम देश बना जहां रेस्तरां, कैफे, बार और सिनेमाघरों में प्रवेश के लिए टीकाकरण प्रमाण-पत्र या हाल में कोविड-19 से उबरने का साक्ष्य दिखाना जरूरी होगा। कोविड जांच की निगेटिव रिपोर्ट के साथ बच्चे इन जगहों पर जा सकेंगे। एथेंस में लोकप्रिय ग्रीक टेवर्ना के मालिक स्प्रियोस बैराक्तारिस ने कहा कि फिलहाल यह गर्मियों का मध्य है और लोग बाहर, पेड़ों के नीचे रहना ज्यादा पसंद करते हैं बजाय चारदीवारी के अंदर बैठने के। इसके बाद भी वह सरकारी निर्देशों का पूरी तरह पालन कर रहे हैं और सिर्फ उन्हीं लोगों को अंदर बैठने की इजाजत दी जा रही है जो टीकाकरण या हाल में कोविड से उबरने का प्रमाण-पत्र दिखा रहे हैं।


यूनान में खुली जगह पर स्थित क्लब और संगीत केंद्र में भी सिर्फ वहीं लोग जा सकेंगे जिनका टीकाकरण पूरा हो गया है। यहां बैठने की कुल क्षमता के 85 प्रतिशत के उपयोग की ही इजाजत है और ग्राहकों को खड़े रहने की इजाजत नहीं है। यूनान में ये उपाय लागू किए गए हैं तो वहीं रूस में पिछले महीने लागू किए गए ऐसे ही उपायों को वापस ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed