फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Floods and landslides in several cities of Brazil northern Sao Paulo state, killing many people

Brazil: ब्राजील के कई शहरों में बाढ़ और भूस्खलन, 24 लोगों की मौत, कार्निवल रद्द

Mon, 20 Feb 2023 06:52 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, साओ पाउलो।
पीटीआई, साओ पाउलो। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 20 Feb 2023 06:52 AM IST
सार

साओ पाउलो के दो शहर साओ सेबस्टियाओ और बर्टिओगा सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। दोनों शहरों ने अपने कार्निवल उत्सव को रद्द कर दिया है।

विज्ञापन
Floods and landslides in several cities of Brazil northern Sao Paulo state, killing many people
साओ पाउलो में बाढ़ और भूस्खलन। - फोटो : Twitter@Flood_List

विस्तार

विज्ञापन

ब्राजील की सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य साओ पाउलो बाढ़ और भूस्खलन से बुरी तरह प्रभावित है। ब्राजील के अधिकारियों ने रविवार को कहा कि का उत्तरी साओ पाउलो राज्य के कई शहरों बाढ़ और भूस्खलन के कारण गंभीर स्थिति पैदा हो गई है। उन्होंने बताया कि बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 24 लोगों की मौत हो गई है और यह संख्या अभी बढ़ सकती है।

कार्निवल उत्सव रद्द
साओ पाउलो के दो शहर साओ सेबस्टियाओ और बर्टिओगा सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। दोनों शहरों ने अपने कार्निवल उत्सव को रद्द कर दिया है, क्योंकि बचाव दल लापता, घायलों और मलबे में मृत लोगों को खोजने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। साओ सेबेस्टियाओ के मेयर फेलिप ऑगस्टो ने कहा कि हमारे बचाव दल कई स्थानों पर जाने में सक्षम नहीं हो पा रहे हैं; यह एक अराजक स्थिति है। ऑगस्टो ने अपने सोशल मीडिया चैनलों पर अपने शहर में व्यापक विनाश के कई वीडियो पोस्ट किए हैं। जिसमें पानी भरी सड़क पर खड़े स्थानीय लोगों द्वारा एक बच्चे को बचाए जाने का वीडियो भी शामिल है।

विज्ञापन


गवर्नर ने सार्वजनिक आपदा आदेश जारी किया
साओ पाउलो राज्य सरकार ने एक बयान में कहा कि क्षेत्र में बारिश एक दिन में 600 मिलीमीटर से अधिक दर्ज गई है, जो इतनी कम अवधि में ब्राजील में अब तक की सबसे अधिक बारिश में से एक है। राज्य सरकार ने कहा कि अकेले बर्टिओगा में उस अवधि के दौरान 687 मिलीमीटर बारिश हुई। गवर्नर तारसीसियो डी फ्रीटास ने एक बयान में कहा कि उन्होंने सेना से समर्थन का अनुरोध किया है, जो इस क्षेत्र में दो हवाई जहाज और बचाव दल भेजेगा। उन्होंने उबातुबा, साओ सेबस्टियाओ, इल्हाबेला, कारागुआटाटुबा और बर्टिओगा शहरों के लिए एक सार्वजनिक आपदा आदेश जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीवी फुटेज में दिखाया गया है कि घरों में बाढ़ आ गई है और केवल छत दिखाई दे रही है। स्थानीय निवासी वस्तुओं और लोगों को उच्च स्थानों पर ले जाने के लिए छोटी नावों का उपयोग कर रहे हैं। एक सड़क जो रियो डी जनेरियो को सैंटोस के बंदरगाह शहर से जोड़ती है, भूस्खलन और बाढ़ से अवरुद्ध हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed