फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Flood in Baghlan province Afghanistan Several killed detailed news in hindi

Afghanistan Floods: अफगानिस्तान में बाढ़ के कारण 300 से अधिक लोगों की मौत; कई प्रांतों में मंजर भयावह

Sat, 11 May 2024 06:29 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काबुल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 11 May 2024 06:29 PM IST
सार

बगलान में प्राकृतिक आपदा प्रतिक्रिया के प्रमुख हेदायतुल्ला हमदर्द ने बताया कि बुर्का, नाहरीन और केंद्रीय बगलान में बाढ़ आई है। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को ढूंढने के लिए अभियान चलाया गया है।

विज्ञापन
Flood in Baghlan province Afghanistan Several killed detailed news in hindi
अफगानिस्तान में बाढ़ - फोटो : ANI/Reuters

विस्तार

अफगानिस्तान में मौसमी बारिश के चलते अचानक आई बाढ़ ने सैकड़ों लोगों की जान ले ली है और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए हैं। तालिबान के एक अधिकारी ने सटीक आंकड़े बताए बिना कहा कि बाढ़ का सर्वाधिक बुरा असर उत्तरी क्षेत्र पर पड़ा है। उधर, संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि अचानक आई इस बाढ़ के चलते अकेले बगलान प्रांत में 300 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों घर नष्ट-क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

विज्ञापन


शनिवार को संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओओम) ने बताया कि अफगानिस्तान के हालात बेहद खराब हैं। यहां अकेले बगलानी जदीद जिले में 1,500 घर क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गए। आईओएम आपातकालीन प्रतिक्रिया नेतृत्व ने अफगानिस्तान में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा, इस जिले में 100 से अधिक लोग मारे गए हैं। तालिबान ने कहा, यहां शुक्रवार देर रात तक 62 लोग मारे जा चुके थे। प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा, हमारे सैकड़ों साथी इस विनाशकारी बाढ़ की भेंट चढ़ गए हैं। पड़ोसी तखर प्रांत में बाढ़ से करीब 20 लोग मारे गए, जबकि बदख्शां, घोर और हेरात प्रांत भी बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। मुजाहिद ने कहा, इस व्यापक तबाही के कारण राष्ट्रीय संपत्ति को बड़ा वित्तीय नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन


सैकड़ों घायल अस्पताल पहुंचाए गए
तालिबान रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि देश की वायु सेना ने पहले ही बगलान में लोगों को निकालना शुरू कर दिया है और अब तक बाढ़ में फंसे बड़ी संख्या में लोगों को बचाया है। क्षेत्र के सैन्य अस्पतालों में सैकड़ों घायलों को पहुंचाया गया है। शुक्रवार रात आई बाढ़ से पहले अप्रैल में भी देश में भारी बारिश-बाढ़ से 70 लोगों की मौत हो गई थी। लगभग 2,000 घर, तीन मस्जिदें और चार स्कूल भी क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्लोबल वार्मिंग के दुष्परिणाम
अफगानिस्तान जलवायु परिवर्तन के प्रति अत्यधिक संवेदनशील है। अपेक्षाकृत शुष्क सर्दियों का अनुभव करने के बाद, देश में मिट्टी के लिए वर्षा को अवशोषित करना मुश्किल हो जाता है। चार दशकों के युद्ध ने देश को दुनिया के सबसे गरीबों में से एक बना दिया है। वैज्ञानिकों के अनुसार, यह ग्लोबल वार्मिंग के परिणामों का सामना करने के लिए सबसे खराब तैयारियों में से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed