फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Floating nuclear power plant of Russia will be a key element on Eastern sea route

उत्तरी समुद्री मार्ग पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा रूस का तैरता न्यूक्लियर पावर प्लांट

Tue, 09 Jul 2019 06:45 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Tue, 09 Jul 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
Floating nuclear power plant of Russia will be a key element on Eastern sea route
एकेडेमिक लोमोनोसोव पावर स्टेशन - फोटो : रोजाटोम

रूस के पहले तैरते पावर प्लांट 'एकेडमिक लोमोनोसोव' का निर्माण और परीक्षण का काम पूरा हो गया है। चार जुलाई की सुबह बाल्टिक यार्ड ने पावर प्लांट की स्थापना आधिकारिक रूप से रोजाटोम को सौंप दी। कार्यक्रम के दौरान, रूस की दो राजकीय कंपनियों ने दस्तावेज पर दस्तखत किए जिसमें लिखा था कि एकेडेमिक लोमोनोसोव ने सभी जरूरी परीक्षण पास कर लिए हैं और वह बिलकुल तैयार है। 

विज्ञापन


रोसेनरगोटम के महानिदेशक आंद्रे पेट्रोव ने कहा, 'यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और यह प्रमाणित करता है कि ग्राहक को लेकर ठेकेदार के दायित्व पूरी तरह से मिले हैं और परिणाम अनुबंध की शर्तों के अनुरूप हैं।' उन्होंने आगे कहा कि अब हम तैरते हुए पावर प्लांट को इसके स्थायी ठिकाने पेवेक तक पहुंचाने की तैयारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


यार्ड के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया है कि यह स्थापना अगस्त में सुदूर पूर्व में मरमंस्क से आर्कटिक शहर तक जाएगी। बाल्टिक यार्ड के प्रतिनिधि ऑपरेशन में भाग लेंगे और पेवेक में तटीय सुविधाओं के लिए संयंत्र के संबंध में भी सहायता करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल्टिक यार्ड ने कहा कि यह साल 2021 के मध्य तक संयंत्र के लिए जिम्मेदारियों की गारंटी देता है। रोजाटोम के मुताबिक, एकेडेमिक लोमोनोसोव उत्तरी समुद्री मार्ग के लिए योजनाओं के हिस्से के रूप में विकसित बुनियादी ढांचे में प्रमुख भूमिका निभाएगा। राजकीय न्यूक्लियर पावर कंपनी ने कहा कि तैरता हुआ पावर प्लांट क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए आधार प्रदान करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed