फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Flight AI114 from Birmingham to Delhi on June 21 received a bomb threat and was consequently diverted to Riyad

Air India Flight: बम की धमकी से मचा हड़कंप, रियाद डायवर्ट किया गया एअर इंडिया का विमान; सभी यात्री सुरक्षित

Sun, 22 Jun 2025 04:27 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 22 Jun 2025 04:27 PM IST
सार

एअर इंडिया की बर्मिंघम से दिल्ली आ रही फ्लाइट संख्या AI114 को बम की धमकी मिलने के बाद रियाद एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं और सुरक्षा जांच पूरी की गई। एयरलाइन ने वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था की है। 12 जून की हादसे के बाद सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।

विज्ञापन
Flight AI114 from Birmingham to Delhi on June 21 received a bomb threat and was consequently diverted to Riyad
एअर इंडिया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विज्ञापन

एअर इंडिया की बर्मिंघम(ब्रिटेन) दिल्ली आ रही एक उड़ान को शनिवार को बम की धमकी मिलने के बाद सऊदी अरब के रियाद शहर में डायवर्ट करना पड़ा। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने रविवार को इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और सुरक्षा जांच पूरी कर ली गई है।

सभी यात्री सुरक्षित
साथ ही एअर इंडिया ने अपने बयान में बताया कि विमान को सुरक्षित रियाद एयरपोर्ट पर उतारा गया और पूरी सुरक्षा जांच की गई। जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया। बयान में आगे बताया कि सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतारकर होटल में ठहराया गया। वहीं यात्रियों को उनके गंतव्यों तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Air India Tragedy: डीएनए मिलान न होने पर आठ के परिजनों से दूसरा नमूना मांगा; चालक दल के सदस्य का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा को लेकर कड़े कदम
देखा जाए तो एअर इंडिया के लिए बीते कुछ दिन तनावपूर्ण रहे है। कारण है कि बीते 12 जून को अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एअर इंडिया की विमान एआई171 एक रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार 241 (एक शख्स चमत्कारिक रूप से बच गया) लोगों की मौत हो गई है।


वहीं जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ वो एक मेडिकल कॉलेज का हॉस्टल था वहां और उसके आसपास मौजदू 29 से ज्यादा लोग भी इस हादसे के शिकार हुए। इस घटना के बाद से एयरलाइन ने उड़ानों में सुरक्षा जांच और सतर्कता बढ़ा दी है। एअर इंडिया ने स्वैच्छिक रूप से उड़ान-पूर्व सुरक्षा जांच को सख्त किया है।


ये भी पढ़ें:- Air India: एअर इंडिया के निरीक्षणों और ऑडिट की होगी जांच; डीजीसीए ने 2024 से अब तक का मांगा ब्यौरा

एयर इंडिया ने यात्रियों को दिया आश्वासन
मामले में एयरलाइन ने कहा कि वह यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। हालांकि, सुरक्षा जांच में समय लगने और अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में विभिन्न कारणों, जैसे कि मध्य पूर्व में हवाई क्षेत्र का बंद होना, यूरोप और एशिया के कई एयरपोर्ट्स पर नाइट कर्फ्यू, और बढ़ा हुआ हवाई यातायात के कारण कुछ उड़ानों में देरी या रद्द होने की स्थिति भी बनी है।

एअर इंडिया ने यात्रियों से संयम बरतने और यात्रा से पहले उड़ान की स्थिति की पुष्टि करने की अपील की है। एयरलाइन ने यह भी आश्वासन दिया कि वह यात्रियों को जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed