फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   DGCA seeks details of Air India inspections and audits since 2024 Know all about it

Air India: एअर इंडिया के निरीक्षणों और ऑडिट की होगी जांच; डीजीसीए ने 2024 से अब तक का मांगा ब्यौरा

Sat, 21 Jun 2025 09:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 21 Jun 2025 09:22 PM IST
विज्ञापन
DGCA seeks details of Air India inspections and audits since 2024 Know all about it
एअर इंडिया - फोटो : एअर इंडिया

विमानन सुरक्षा नियामक डीजीसीए ने उड़ान संचालन निरीक्षकों से एअर इंडिया के लिए 2024 से किए गए सभी निरीक्षणों और ऑडिट का ब्यौरा मांगा है। सूत्रों ने शनिवार को बताया कि निरीक्षणों और ऑडिट के निष्कर्षों का ब्यौरा रविवार तक प्रस्तुत करना होगा। सूत्रों के मुताबिक, नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने ई-मेल के माध्यम से 2024 और 2025 (अब तक) के लिए ये ब्यौरा मांगा है। सूत्रों ने बताया कि यह ब्यौरा नियोजित और अनियोजित निरीक्षणों, ऑडिट, कॉकपिट या मार्ग, स्टेशन सुविधा, रैंप और केबिन निरीक्षण आदि के बारे में मांगा गया है। 

विज्ञापन


टाटा समूह की यह एयरलाइन 12 जून को अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद अपने बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद से गहन जांच का सामना कर रही है। हादसे में विमान में सवार और जमीन पर मौजूद 270 से अधिक लोग मारे गए थे। सुरक्षा नियामक की ओर से मांगे गए निरीक्षण और ऑडिट विवरण में रैंप और केबिन के अलावा अन्य जानकारी भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed