{"_id":"5c337627bdec22570156b953","slug":"five-foreign-jihadis-including-two-americans-arrested-in-syria","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरिया में दो अमेरिकी समेत पांच विदेशी जिहादी गिरफ्तार, हमले की रच रहे थे साजिश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सीरिया में दो अमेरिकी समेत पांच विदेशी जिहादी गिरफ्तार, हमले की रच रहे थे साजिश
Mon, 07 Jan 2019 09:24 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 07 Jan 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
पूर्वी सीरिया में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के समूह से जंग लड़ रही कुर्द नेतृत्व वाली फोर्स ने पांच विदेशी जिहादियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो अमेरिकी नागरिक भी शामिल हैं। सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्स (एसडीएफ) ने बताया कि दो अमेरिकी, दो पाकिस्तानी और एक आइरिश नागरिक आईएस के अंतिम गढ़ से भाग रहे लोगों पर हमला करने की साजिश रच रहे थे। पांचों को 30 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
एसडीएफ ने पांचों की तस्वीर भी जारी की है। इनकी पहचान अमेरिका के वारेन क्रिस्टोफर, जैद अब्द अल हमिद, पाकिस्तान अबद अल अजम राजहोद व फदल अल रहमान और आयरलैंड के एलेक्जेंडर रुजमातोविच बेकमिरेजाव के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
एसडीएफ के मुताबिक, उत्तरपूर्वी सीरिया में कुर्द लड़ाकों ने करीब 1000 विदेशी जिहादियों को गिरफ्तार किया है। इनके अलावा 550 विदेश महिलाएं और 1200 बच्चों को भी पकड़ा है, जो इनके साथ रह रहे थे।
विज्ञापन