फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Five countries including America in the grip of natural calamities

Climate change: प्राकृतिक आपदाओं की चपेट में अमेरिका समेत पांच देश, स्पेन के जंगल में लगी आग

Tue, 18 Jul 2023 06:00 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/बीजिंग/सियोल।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/बीजिंग/सियोल। Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 18 Jul 2023 06:00 AM IST
सार

दुनियाभर में जलवायु परिवर्तन के चलते मौसमी तेवरों ने कहर बरपाया है। इसके चलते अमेरिका, चीन, दक्षिण कोरिया, जापान, स्पेन में प्राकृतिक आपदाएं बढ़ी हैं।

विज्ञापन
Five countries including America in the grip of natural calamities
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

दुनियाभर में जलवायु परिवर्तन के चलते मौसमी तेवरों ने कहर बरपाया है। इसके चलते अमेरिका, चीन, दक्षिण कोरिया, जापान, स्पेन में प्राकृतिक आपदाएं बढ़ी हैं। दक्षिण कोरिया में भारी बारिश से बाढ़-भूस्खलन से 3 दिन में 40 मौतें गई हैं। अमेरिका के अलास्का में भूंकप के झटके आए, जबकि कैलिफोर्निया में तापमान 54 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आंधी-तूफान के कारण पूरे अमेरिका में 2,600 उड़ानें रद्द की गई हैं। 

विज्ञापन


इसके अलावा स्पेन के जंगलों में आग लग गई है। उधर चीन में चक्रवाती तूफान की आशंका के चलते अलर्ट जारी किया गया है। चीन के कुछ प्रांतों में तापमान सोमवार को 50 डिग्री पार जा चुका है। मौसम वैज्ञानिक इन परिवर्तनों को लेकर खासे चिंतित हैं। 
विज्ञापन


स्पेन के जंगल में आग...
स्पेन के कैनरी द्वीप में जंगल की आग के कारण 4,000 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। यह आग पहले से ही लगभग 9,800 एकड़ क्षेत्र में फैल चुकी है। अब तक आग से 12 घर तबाह हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन में ‘तालीम’ तूफान...
चीन की चक्रवाती तूफान ‘तालीम’ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। इस साल के चौथे चक्रवाती तूफान से देश के दक्षिणी तटीय क्षेत्रों में तूफान और मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं।

जापान में लू  का अलर्ट जारी
जापान में रिकॉर्ड स्तर पर तापमान वृद्धि के बाद देश के 47 प्रांतों में से 20 में लू का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश के चलते भूस्खलन हुआ है। जबकि टोक्यो सहित कुछ स्थानों पर तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है।


जलवायु को लेकर अमेरिका व चीन में ऐतिहासिक वार्ता
अमेरिकी जलवायु दूत जॉन केरी सोमवार को बीजिंग में चीन के जलवायु राजदूत शी शेन्हुआ के साथ वार्ता कर रहे हैं। दरअसल, अमेरिका चाहता है कि व्यापार, ताइवान, मानवाधिकार और क्षेत्रीय दावों पर विवादों के बीच संपर्क बहाल रहे। केरी लगभग एक साल बाद दुनिया के दो सबसे खराब जलवायु प्रदूषकों के प्रतिनिधियों के बीच पहली व्यापक आमने-सामने बैठक कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed