{"_id":"5ccd6c3dbdec2206fd72abf9","slug":"first-private-rocket-of-japan-reached-in-outer-space","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार बाह्य अंतरिक्ष में पहुंचा जापान का मानव रहित निजी रॉकेट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पहली बार बाह्य अंतरिक्ष में पहुंचा जापान का मानव रहित निजी रॉकेट
Sat, 04 May 2019 04:11 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sat, 04 May 2019 04:11 PM IST
विज्ञापन
जापान का निजी रॉकेट जो बाह्य अंतरिक्ष में पहुंचा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान की एक एयरोस्पेस स्टार्टअप कंपनी ने अंतरिक्ष में एक छोटे रॉकेट का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया है। इंटरस्टेलर टेक्नोलॉजी कारपोरेशन का कहना है कि मानवरहित मोमो-3 रॉकेट प्रशांत महासागर में गिरने से पहले 100 किलोमीटर (60 मील) से अधिक की ऊंचाई पर चला गया था।
विज्ञापन
कंपनी का कहना है कि यह साबित करता है कि एक व्यावसायिक रॉकेट अंतरिक्ष तक पहुंच सकता है। दस मीटर लंबे और 50 सेंटीमीटर व्यास वाले इस रॉकेट का वजन लगभग एक टन है। रॉकेट पेलोड (अंतरिक्ष उपकरण) को कक्षा में छोड़ने में सक्षम है।
विज्ञापन
लाइवडोर कंपनी के पूर्व अध्यक्ष ताकाफुमी होरी द्वारा 2013 में स्थापित कंपनी का उद्देश्य उपग्रहों को अंतरिक्ष में ले जाने के लिए कम लागत वाले व्यावसायिक रॉकेट बनाना है।
विज्ञापन