फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   First Indian-origin politician sworn in as Treasurer of Australia's New South Wales state

Australia: भारतीय मूल के डेनियल मुखी बने NSW के कोषाध्यक्ष, श्रीमद्भगवद्गीता की शपथ लेकर रचा ये इतिहास

Wed, 29 Mar 2023 04:42 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यू साउथ वेल्स
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यू साउथ वेल्स Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 29 Mar 2023 04:42 PM IST
सार

2015 में मुखी को लेबर पार्टी ने न्यू साउथ वेल्स के ऊपरी सदन में स्टीव वॉन की जगह चुना था। मुखी न्यू साउथ वेल्स के भारतीय पृष्ठभूमि के पहले नेता हैं। साथ ही ऑस्ट्रेलिया में भगवद गीता पर निष्ठा की शपथ लेने वाले पहले व्यक्ति भी हैं।

विज्ञापन
First Indian-origin politician sworn in as Treasurer of Australia's New South Wales state
डेनियल मुखी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय मूल के डेनियल मुखी पहले ऐसे राजनेता बन गए हैं जो ऑस्ट्रेलिया के किसी भी राज्य के कोषाध्यक्ष बने हैं। उन्होंने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य के कोषाध्यक्ष के रूप में शपथ ली। उन्होंने पवित्र श्रीमद्भगवद्गीता के प्रति पद की निष्ठा की ग्रहण की।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक, डेनियल मुखी को न्यू साउथ वेल्स (NSW) के प्रीमियर क्रिस मिन और छह अन्य मंत्रियों के साथ शपथ दिलाई गई। पद ग्रहण करने के बाद भारतीय मूल के डेनियल ने अपने बयान में बताया कि उन्होंने न्यू साउथ वेल्स के महान राज्य के कोषाध्यक्ष के रूप में शपथ ली है। इस दौरान उन्होंने एनएसडब्ल्यू के लोगों को धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा कि हमें यह सम्मान और विशेषाधिकार सौंपने के लिए धन्यवाद।  उन्होंने अपने बयान में आगे कहा कि मैं भगवद गीता पर निष्ठा की शपथ लेने वाला पहला ऑस्ट्रेलियाई मंत्री हूं। यह केवल इसलिए संभव है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया इतने खुले विचारों वाला देश हैं और मेरे माता-पिता जैसे लोगों के योगदान का स्वागत करता है। उन्होंने कहा आज जब मैं शपथ ले रहा तो ऐसे बहुत कुछ मेरे मन में चल रहा था। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि 2015 में मुखी को लेबर पार्टी ने न्यू साउथ वेल्स के ऊपरी सदन में स्टीव वॉन की जगह चुना था। मुखी न्यू साउथ वेल्स के भारतीय पृष्ठभूमि के पहले नेता है। साथ ही ऑस्ट्रेलिया में भगवद गीता पर निष्ठा की शपथ लेने वाले पहले व्यक्ति भी हैं। बाद में उन्हें 2019 में वित्त और स्मॉल बिजनेस के शैडो मंत्री और गिग अर्थव्यवस्था का शेडो मंत्री भी बनाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि डेनियल मुखी के माता पिता 1973 में भारत के पंजाब से आकर ऑस्ट्रेलिया में बस गए थे। डेनियल मुखी का जन्म ब्लैकटाउन के उप नगर में हुआ था। उनका बचपन सिडनी में बीता यह उनके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण समय था।  
 गौरतलब है कि वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया में 680,000 से अधिक हिंदू रहते हैं। साथ ही ऑस्ट्रेलिया में हिंदू धर्म देश का तीसरा सबसे बड़ा धर्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed