फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   First Indian-origin PM of UK Rishi Sunak, know these five things about him

PM Rishi Sunak : ऋषि ब्रिटेन के पहले अश्वेत प्रधानमंत्री, सुनक के बारे में ये पांच बातें जरूर जानना चाहेंगे आप

Tue, 25 Oct 2022 03:12 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 25 Oct 2022 03:12 AM IST
सार

ऋषि सुनक ने प्रधानमंत्री पद के लिए अपने पिछले अभियान में कहा था कि लिज ट्रस की कर-कटौती की आर्थिक योजनाएं एक दुस्साहसी कदम हैं और यह विनाश का कारण बनेंगी। सुनक की यह जीत इस बात का प्रमाण है कि उन्होंने जो कहा था वह सही था। पिछले हफ्ते कर कटौती पैकेज की वजह से वित्तीय बाजारों में आए भूचाल ने पाउंड के मूल्य को घटा दिया, जिसके बाद ट्रस ने इस्तीफा दिया था।

विज्ञापन
First Indian-origin PM of UK Rishi Sunak, know these five things about him
ऋषि सुनक - फोटो : Twitter@Rishi Sunak

विस्तार

पूर्व वित्त मंत्री और भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री होंगे। उनके नाम का आधिकारिक एलान सोमवार को कर दिया गया। प्रधानमंत्री चुने जाने पर सुनक की चारों ओर वाहवाही हो रही है। पेनी मोर्डंट (Penny Mordaunt) को हराकर सुनक ने देश का नेतृत्व करने के लिए शीर्ष पद हासिल किया है। केवल छह हफ्ते पहले ही उन्होंने लिज ट्रस से हारकर इसे खो दिया था।

विज्ञापन


बहरहाल, ब्रिटेन में अंदरूनी के साथ-साथ बाहरी समीकरण भी बदल रहे हैं। इसी क्रम में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कारीन जीन-पियरे ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन आने वाले दिनों में ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ बातचीत के लिए उत्सुक हैं। आइए एक नजर डालते हैं ऋषि सुनक से जुड़ी उन पांच बातों पर जिन्हें आप जरूर जानना चाहेंगे और जो कि उनकी गर्व करने योग्य उपलब्धि भी है...
विज्ञापन


1. ब्रिटेन के पहले भारतीय मूल के प्रधानमंत्री
ऋषि सुनक का जन्म 12 मई 1980 को ब्रिटेन के दक्षिण तट पर स्थित साउथेम्पटन में भारतीय मूल के माता-पिता के यहां हुआ था। वह एक मध्यमवर्गीय परिवार में पले-बढ़े। उनके पिता एक पारिवारिक डॉक्टर और उनकी मां एक फार्मासिस्ट थीं। कहते हैं कि उन्हें मेहनती होने का संस्कार विरासत में मिला है। प्रचार अभियान के दौरान उन्होंने कहा था कि मैं दुकान में काम करते हुए, दवाइयां पहुंचाता हुआ बड़ा हुआ हूं। मैंने सड़क के किनारे भारतीय रेस्तरां में वेटर के रूप में काम किया था। उन्होंने बताया कि कैसे उनके माता-पिता ने उन्हें ब्रिटेन के सबसे महंगे और विशिष्ट बोर्डिंग स्कूलों में से एक विनचेस्टर कॉलेज में भेजने के लिए थोड़ा-थोड़ा करके पैसे जमा किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2. भगवद गीता पर हाथ रखकर शपथ लेने वाले पहले कैबिनेट मंत्री
ऋषि सुनक को जब ब्रिटेन का वित्त मंत्री बनाया गया था, तो उन्होंने अपनी विरासत को अपनाने से कतराए बिना भगवद गीता पर हाथ रखकर शपथ ली थी। उस समय सुनक ने कहा था कि मैं अब ब्रिटेन का नागरिक हूं। लेकिन मेरा धर्म हिंदू है। मेरी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत भारतीय है। मैं गर्व से कहता हूं कि मैं हिंदू हूं और मेरी पहचान भी हिंदू है।


3. ब्रिटेन का नेतृत्व करने वाले पहले अश्वेत व्यक्ति
ब्रिटिश राजनीति में सबसे उल्लेखनीय राजनीतिक वापसी करने वालों में से एक ऋषि सुनक ब्रिटेन के शीर्ष पद पर पहुंचने वाले पहले अश्वेत नेता बन गए हैं। वह ब्रिटेन के पहले हिंदू प्रधानमंत्री भी हैं।

4. ब्रिटेन के सबसे युवा प्रधानमंत्री
42 वर्षीय ऋषि सुनक ब्रिटेन की राजनीति के 200 से अधिक वर्षों में सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री भी होंगे। उनकी युवा झलक में राजनीतिक विलक्षण, तेज-तर्रार और शांत स्वभाव, आत्मविश्वास से भरा व्यक्तित्व दिखाई देता है। उनकी इसी शैली ने उन्हें ब्रिटिश मीडिया द्वारा 'डिशी ऋषि' करार दिया है। सुनक से पहले विलियम पिट 'द यंगर' ब्रिटेन के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने थे।

पिट 18वीं सदी के अंत और 19वीं सदी की शुरुआत के एक ब्रिटिश राजनेता थे, जो महज 24 साल की उम्र में प्रधानमंत्री बने थे। वह ग्रेट ब्रिटेन (यूनियन 1800 के अधिनियमों से पहले) के सबसे कम उम्र के और अंतिम प्रधानमंत्री थे। इसके बाद जनवरी 1801 में वह यूनाइटेड किंगडम (ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड) के पहले प्रधानमंत्री बने थे। उन्होंने मार्च 1801 में पद छोड़ दिया था लेकिन 1804 से 1806 में अपनी मृत्यु तक फिर से प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया था।



5. ब्रिटेन के पीएम बनने वाले सबसे अमीर सांसद
इस साल 'संडे टाइम्स रिच लिस्ट' ने ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति की संयुक्त संपत्ति का मूल्यांकन 730 मिलियन पाउंड (करीब 68.11 अरब रुपये) किया और उन्हें ब्रिटेन के सबसे धनी 250 लोगों की सूची में 222वां स्थान दिया। सुनक को हाउस ऑफ कॉमन्स में सबसे अमीर व्यक्ति कहा जाता है, जबकि रिपोर्टों का दावा है कि उनकी पत्नी अक्षता की संपत्ति 430 मिलियन पाउंड (40.12 अरब रुपये) है और वह ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से अधिक धनवान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed